कबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियारायपुर

स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस से ग्रामीणों को मिला लाभ, बोड़ला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस से ग्रामीणों को मिला लाभ, बोड़ला में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

📍 कवर्धा | 09 अप्रैल 2026

IMG 20260410 WA0014

विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आकांक्षी विकासखंड बोड़ला में संपूर्णता अभियान 2.0 के तहत स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों, विशेषकर महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण और स्वच्छता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार स्वास्थ्य विभाग और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि अभियान के तहत विभागों की सक्रिय भागीदारी रही और ग्रामीणों को विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिला।

कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं के लिए एएनसी जांच, बच्चों की वृद्धि निगरानी और अनुपूरक पोषण पंजीकरण जैसी सेवाएं प्रदान की गईं। साथ ही गर्भवती महिलाओं को रेडी-टू-ईट पोषण आहार वितरित किया गया और आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को पौष्टिक भोजन परोसा गया।

इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को मजबूत करना और ग्रामीण समुदाय को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है।

KT Chhattisgarh News

खिलेश्वर सिन्हा KT CHHATTISGARH NEWS के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे कवर्धा एवं कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ की स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाते हैं। KT CHHATTISGARH NEWS का उद्देश्य विश्वसनीय, निष्पक्ष और त्वरित समाचार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page