KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़राजनीति

नवीन सेवा सहकारी केन्द्र की स्थापना सरकार की दूरदर्शिता का प्रतीक: डॉ. वीरेन्द्र साहू

नवीन सेवा सहकारी केन्द्र की स्थापना सरकार की दूरदर्शिता का प्रतीक: डॉ. वीरेन्द्र साहू

IMG 20260417 WA0007
कवर्धा। छत्तीसगढ़ में 515 नवीन सेवा सहकारी समितियों का वर्चुअल शुभारंभ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा किया गया। इसी क्रम में ग्राम तमरुवा में भी सेवा सहकारी केन्द्र का उद्घाटन संपन्न हुआ, जहां जिला पंचायत सभापति डॉ. वीरेन्द्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
डॉ. साहू ने कहा कि सेवा सहकारी समितियां ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ होती हैं। इनके माध्यम से किसानों को खाद, बीज, ऋण सहित आवश्यक सुविधाएं समय पर मिलती हैं, जिससे उत्पादन क्षमता बढ़ती है और आर्थिक स्थिति मजबूत होती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 515 नई समितियों का शुभारंभ सरकार की किसानों और ग्रामीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उन्होंने आगे कहा कि ग्राम तमरुवा में इस केन्द्र की स्थापना से स्थानीय किसानों को अब गांव में ही सुविधाएं मिलेंगी, जिससे उन्हें दूर-दराज नहीं जाना पड़ेगा। यह केन्द्र कृषि कार्यों को आसान बनाने के साथ ही गांव के समग्र विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। उन्होंने सभी से मिलकर समिति को सफल बनाने और आत्मनिर्भर गांव के निर्माण में योगदान देने की अपील की।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष खिलेश्वर साहू, भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष भरत शर्मा, महामंत्री मनोज बंजारे, मुकेश सिन्हा, नीलांबर चंद्राकर, भास्कर चंद्राकर, कृष्णा साहू, चतुर साहू, भिखम सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल का स्वागत करते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page