KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़

वट पूजा: सुख-समृद्धि और मनोकामना का प्रतीक — चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

वट सावित्री पूजन के पावन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने शहर के विभिन्न वट पूजा स्थलों का भ्रमण

वट पूजा: सुख-समृद्धि और मनोकामना का प्रतीक — चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

IMG 20260516 WA0006
कवर्धा। वट सावित्री पूजन के पावन अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने शहर के विभिन्न वट पूजा स्थलों का भ्रमण कर माताओं एवं बहनों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान नगर पालिका की ओर से टेंट, कुर्सी, साफ-सफाई एवं शरबत वितरण जैसी विशेष व्यवस्थाएं की गईं।
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि वट सावित्री पूजन माताओं एवं बहनों की आस्था, सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली का प्रतीक पर्व है। महिलाओं को पूजा के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए नगर पालिका द्वारा सभी प्रमुख पूजा स्थलों पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।
नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने वार्ड पार्षदों के साथ विभिन्न पूजा स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा श्रद्धालु महिलाओं को शरबत वितरण भी किया।
IMG 20260516 WA0009
शहर के बूढ़ामहादेव मंदिर, कुम्हारपारा शिवालय, माँ काली मंदिर कैलाश नगर, आदर्श नगर शिव मंदिर, कलेक्टर कॉलोनी शिव मंदिर, विद्या नगर मंच, ठाकुर देव चौक, छीरपानी कॉलोनी, दर्रीपारा तालाब, विंध्यासिनी वार्ड 27, जमात मंदिर एवं लोहारा रोड शनि मंदिर सहित कई स्थानों पर नगर पालिका द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गईं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page