कबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियाबेमेतराभारतरायपुर

कबीरधाम में “डायल-112 फेस-2” सेवा लॉन्च, 16 नई इमरजेंसी वाहन रवाना

कबीरधाम में “डायल-112 फेस-2” सेवा लॉन्च, 16 नई इमरजेंसी वाहन रवाना

IMG 20260520 WA0050

कवर्धा। जिले में नागरिक सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए थाना कोतवाली परिसर कवर्धा में “डायल-112 फेस-2 नेक्स्ट जनरेशन” सेवा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री एवं गृह मंत्री विजय शर्मा ने 16 अत्याधुनिक इमरजेंसी रिस्पॉन्स वाहन (ERV) और 1 हाईवे पेट्रोलिंग वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

IMG 20260520 WA0054

गृह मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि “एक्के नंबर – सब्बो बर” की अवधारणा के तहत अब लोगों को अलग-अलग सेवाओं के लिए अलग नंबर याद रखने की जरूरत नहीं होगी। केवल 112 डायल कर पुलिस, फायर ब्रिगेड, मेडिकल, महिला हेल्पलाइन और अन्य आपातकालीन सेवाओं का लाभ लिया जा सकेगा।

उन्होंने बताया कि नई इमरजेंसी वाहन जीपीएस, रियल टाइम ट्रैकिंग और डिजिटल मॉनिटरिंग सिस्टम से लैस हैं, जिससे सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई संभव होगी। हाईवे पेट्रोलिंग वाहन राष्ट्रीय एवं राज्य राजमार्गों पर दुर्घटना और आपात स्थिति में त्वरित सहायता उपलब्ध कराएगा।

कार्यक्रम में गौ सेवा आयोग अध्यक्ष बिशेसर पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी सहित कई जनप्रतिनिधि और पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

कबीरधाम पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल डायल-112 सेवा का उपयोग करें।

KT Chhattisgarh News

खिलेश्वर सिन्हा KT CHHATTISGARH NEWS के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे कवर्धा एवं कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ की स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाते हैं। KT CHHATTISGARH NEWS का उद्देश्य विश्वसनीय, निष्पक्ष और त्वरित समाचार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page