KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियाबोड़लारायपुरलोहारा

सरोधा बांध में युवक डूबा, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

🚨 सरोधा बांध में युवक डूबा, गोताखोरों की मदद से तलाश जारी

कवर्धा | KT छत्तीसगढ़ न्यूज

भोरमदेव थाना क्षेत्र के सरोधा बांध में शनिवार को एक युवक के डूबने की घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार शुभम मल्हा (पिता– सोनू मल्हा), निवासी निषाद पारा, कवर्धा बांध में डूब गया।
घटना की सूचना मिलते ही भोरमदेव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। पुलिस और गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में लगातार जुटी हुई है। समाचार लिखे जाने तक युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका था।

पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं प्रशासन ने लोगों से बांधों और जलाशयों के आसपास विशेष सावधानी बरतने तथा सुरक्षा नियमों का पालन करने की अपील की है।
📍 KT छत्तीसगढ़ न्यूज | सबसे पहले, सबसे सटीक

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page