KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियाबेमेतराबोड़लारायपुरलोहारा

ग्राम खरहट्टा में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 2600 घन मीटर रेत जब्त

राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम का छापा, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई जारी

ग्राम खरहट्टा में अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई, 2600 घन मीटर रेत जब्त

IMG 20260628 WA0005

राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम का छापा, अवैध खनन पर सख्त कार्रवाई जारी

कवर्धा, 28 जून। जिले में अवैध खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत ग्राम खरहट्टा में बड़ी कार्रवाई करते हुए संयुक्त टीम ने करीब 2600 घन मीटर अवैध रूप से भंडारित रेत जब्त की है।

IMG 20260628 WA0006

खनिज विभाग को मिली सूचना के आधार पर खनिज, राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। निरीक्षण के दौरान बड़ी मात्रा में अवैध रेत का भंडारण पाए जाने पर उसे नियमानुसार जब्त कर लिया गया। मामले में खनिज नियमों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनन, अवैध परिवहन और अवैध भंडारण के खिलाफ लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसे मामलों में संलिप्त पाए जाने वाले लोगों पर नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आगे भी नियमित जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page