KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियाबेमेतराबोड़लारायपुरलोहारा

केंद्रीय टीम ने कबीरधाम में विकसित भारत जी राम जी योजना का किया निरीक्षण, मॉडल कार्यों की सराहना

केंद्रीय टीम ने कबीरधाम में विकसित भारत जी राम जी योजना का किया निरीक्षण, मॉडल कार्यों की सराहना

IMG 20260714 WA0016

कवर्धा। ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार की केंद्रीय टीम ने दो दिवसीय दौरे पर कबीरधाम पहुंचकर विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत संचालित विकास एवं आजीविका कार्यों का विस्तृत निरीक्षण किया। संयुक्त सचिव (वित्त) पी.के. शर्मा एवं अवर सचिव राहुल कुमार श्रीवास्तव ने विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा कर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, रोजगार सृजन, मजदूरी भुगतान और ग्रामीणों को मिल रहे लाभ की समीक्षा की।

IMG 20260714 WA0014

निरीक्षण के दौरान केंद्रीय टीम ने ग्राम पंचायत रेंगाखारखुर्द में आंगनबाड़ी भवन, चिखली में मछली पालन गतिविधि, पोड़ी में सामुदायिक बोरवेल रिचार्ज पिट एवं निजी आजीविका डबरी का निरीक्षण किया। हितग्राहियों ने बताया कि डबरी निर्माण से सिंचाई सुविधा बढ़ी है और मत्स्य पालन से अतिरिक्त आय का नया स्रोत मिला है।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक अग्रवाल ने केंद्रीय टीम को योजना की प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि जिले की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार की मांग के अनुरूप पर्याप्त कार्य स्वीकृत किए गए हैं और कबीरधाम रोजगार उपलब्ध कराने के मामले में प्रदेश के अग्रणी जिलों में शामिल है। इस पर केंद्रीय टीम ने संतोष व्यक्त करते हुए कार्यों की सराहना की।

IMG 20260714 WA0015 1

केंद्रीय अधिकारियों ने योजना से जुड़े मैदानी कर्मचारियों के साथ बैठक कर 125 दिनों का रोजगार, समय पर मजदूरी भुगतान, ऑनलाइन एनएमएमएस उपस्थिति, युक्त धारा पोर्टल पर कार्यों की एंट्री तथा ग्रामीणों की मांग के अनुसार नए कार्यों की स्वीकृति जैसे महत्वपूर्ण विषयों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

दौरे के दौरान ग्राम राजानवागांव में मजदूरों एवं स्व-सहायता समूह की महिलाओं से संवाद कर योजना के उद्देश्य, आजीविका संवर्धन, जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और सामुदायिक सहभागिता पर चर्चा की गई। वहीं नेउरगांव खुर्द स्थित विकसित भारत जी राम जी उद्यान का निरीक्षण कर 500 से अधिक फलदार एवं छायादार पौधों के संरक्षण की जानकारी ली गई।

IMG 20260714 WA0011

केंद्रीय टीम ने “एक पेड़ मां के नाम” अभियान में भी भाग लिया और पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान जनपद पंचायत बोड़ला के अधिकारी, तकनीकी अमला, ग्राम पंचायतों के जनप्रतिनिधि, स्व-सहायता समूह की महिलाएं और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page