कबीरधामछत्तीसगढ़

बाल मेले से बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मकता को मिलता है नया मंच – डॉ. वीरेन्द्र साहू

बाल मेले से बच्चों की प्रतिभा और रचनात्मकता को मिलता है नया मंच – डॉ. वीरेन्द्र साहू

कवर्धा। ग्राम सोनपुरी (गुढ़ा) स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में आयोजित बाल मेले में जिला पंचायत कबीरधाम के सभापति एवं छत्तीसगढ़ भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. वीरेन्द्र साहू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने बच्चों द्वारा लगाए गए विभिन्न स्टॉल, शैक्षणिक मॉडल एवं रचनात्मक गतिविधियों का अवलोकन कर उनकी प्रतिभा और उत्साह की सराहना की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. वीरेन्द्र साहू ने कहा कि बाल मेला बच्चों की छिपी प्रतिभा को सामने लाने का बेहतर मंच है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में रचनात्मकता, नवाचार, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं, बल्कि बच्चों को संस्कारवान, आत्मनिर्भर और जिम्मेदार नागरिक बनाना भी है।

उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि आज के बच्चे ही कल के विकसित भारत के निर्माता हैं। उन्हें बड़े सपने देखने चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए निरंतर मेहनत एवं लगन से आगे बढ़ना चाहिए। साथ ही शिक्षकों और अभिभावकों से बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित कर उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की अपील की।

इस अवसर पर ग्राम सरपंच रामेश्वर साहू, गुढ़ा सरपंच गणेश बर्वे, भाजपा उपाध्यक्ष मनोज राजपूत, वरिष्ठ भाजपा नेता चतुर साहू, विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

—

संवाददाता: खिलेश्वर सिन्हा
KT CHHATTISGARH NEWS
संपर्क: 8889540664

KT Chhattisgarh News

खिलेश्वर सिन्हा KT CHHATTISGARH NEWS के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे कवर्धा एवं कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ की स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाते हैं। KT CHHATTISGARH NEWS का उद्देश्य विश्वसनीय, निष्पक्ष और त्वरित समाचार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page