जिले की नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने किया कार्यभार ग्रहण
कवर्धा, 21 अगस्त 2026। कबीरधाम जिले की नवपदस्थ कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने शुक्रवार को कलेक्टर के पद का कार्यभार ग्रहण किया। वे 2016 बैच की भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी हैं और कबीरधाम जिले की 21वीं कलेक्टर हैं। पदभार ग्रहण करने के साथ ही उन्होंने जिले के प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभाल ली।
श्रीमती तुलिका प्रजापति इससे पूर्व मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले की कलेक्टर के रूप में सेवाएं दे चुकी हैं। इसके अलावा उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक तथा पशुपालन विभाग की उप सचिव के रूप में भी दायित्वों का निर्वहन किया है।

वे बेमेतरा, बलरामपुर और कोरिया जिले में मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत के पद पर भी कार्य कर चुकी हैं। प्रशासनिक क्षेत्र में उनके अनुभव को देखते हुए अब कबीरधाम जिले में उनके कार्यभार संभालने के बाद जिले के विकास एवं प्रशासनिक कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।





