कबीरधामछत्तीसगढ़

चिल्फी-भोरमदेव में 5 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण संपन्न, 63 युवक-युवतियों को मिला प्रशिक्षण

इलेक्ट्रिशियन, प्लंबिंग और ब्यूटीशियन कार्य का प्रशिक्षण; प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र के साथ टूल किट का वितरण

चिल्फी-भोरमदेव में 5 दिवसीय कौशल प्रशिक्षण संपन्न, 63 युवक-युवतियों को मिला प्रशिक्षण

 

इलेक्ट्रिशियन, प्लंबिंग और ब्यूटीशियन कार्य का प्रशिक्षण; प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण-पत्र के साथ टूल किट का वितरण

 

कवर्धा, स्थानीय युवाओं और महिलाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के नए अवसरों से जोड़ने के उद्देश्य से भोरमदेव अभ्यारण्य एवं कवर्धा वनमंडल के अंतर्गत ग्राम चिल्फी और भोरमदेव में आयोजित 5 दिवसीय अल्पकालिक व्यवसायिक एवं मृदु कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।

IMG 20260924 WA0013

वनमंडलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल के निर्देशन एवं भोरमदेव अभ्यारण्य की अधीक्षक श्रीमती अनिता साहू के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में स्थानीय 63 युवक-युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

इलेक्ट्रिशियन, प्लंबिंग और ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण

पं. सुंदरलाल शर्मा एजुकेशन एकेडमी, संयुक्त वन प्रबंधन समिति एवं भोरमदेव अभ्यारण्य, कवर्धा वनमंडल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित प्रशिक्षण में युवाओं को इलेक्ट्रिशियन, प्लंबिंग एवं ब्यूटीशियन कार्य से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया।

 

प्रशिक्षण का उद्देश्य स्थानीय युवाओं एवं महिलाओं को उनके क्षेत्र में ही रोजगार और स्वरोजगार के अवसरों के लिए आवश्यक कौशल उपलब्ध कराना था।

IMG 20260924 WA0015

प्रमाण-पत्र के साथ टूल किट भी मिली

प्रशिक्षण के समापन अवसर पर आयोजित प्रमाण-पत्र वितरण समारोह में सफल प्रशिक्षणार्थियों को अतिथियों द्वारा प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र एवं टूल किट बैग प्रदान किए गए।

 

इलेक्ट्रिशियन, प्लंबिंग एवं ब्यूटी पार्लर से संबंधित टूल किट मिलने पर प्रशिक्षणार्थियों ने खुशी जाहिर की। उन्होंने प्रशिक्षण को रोजगार और स्वरोजगार की दिशा में उपयोगी बताते हुए कहा कि इससे उन्हें अपने हुनर का उपयोग कर आय अर्जित करने में मदद मिलेगी।

 

कौशल विकास से आत्मनिर्भरता को बढ़ावा

समापन समारोह को संबोधित करते हुए भोरमदेव अभ्यारण्य की अधीक्षक श्रीमती अनिता साहू ने कहा कि महिलाओं एवं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने में कौशल विकास प्रशिक्षण की महत्वपूर्ण भूमिका है।

 

उन्होंने कहा कि ऐसे प्रशिक्षणों के माध्यम से स्थानीय युवक-युवतियां अपने हुनर को रोजगार और स्वरोजगार के स्थायी साधन में बदल सकते हैं।

 

वनांचल क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने की पहल

वन विभाग द्वारा स्थानीय समुदाय की सहभागिता के साथ इस तरह के कौशल विकास कार्यक्रमों को लगातार प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य वनांचल क्षेत्रों के युवाओं और महिलाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, ताकि वे अपने हुनर के माध्यम से आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकें।

 

कार्यक्रम में भोरमदेव की सरपंच, भोरमदेव अभ्यारण्य की अधीक्षक श्रीमती अनिता साहू, चिल्फी वन परिक्षेत्र के वन परिक्षेत्र अधिकारी श्री लाल सिंह मरकाम, वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी, आयोजन समिति के प्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

—

 

रिपोर्ट : KHILESHWAR SINHA

KT छत्तीसगढ़ न्यूज

📞 8889540664

KT Chhattisgarh News

खिलेश्वर सिन्हा KT CHHATTISGARH NEWS के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे कवर्धा एवं कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ की स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाते हैं। KT CHHATTISGARH NEWS का उद्देश्य विश्वसनीय, निष्पक्ष और त्वरित समाचार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page