तमरूवा की अन्नू विश्वकर्मा को सेवा सेतु केंद्र से मिली ई-केवाईसी अपडेट की सुविधा
कवर्धा, 25 जून 2026। राज्य सरकार द्वारा संचालित सेवा सेतु केंद्र आम नागरिकों के लिए बड़ी सुविधा साबित हो रहे हैं। कवर्धा विकासखंड के ग्राम तमरूवा की निवासी अन्नू विश्वकर्मा को ई-केवाईसी अपडेट कराने में सेवा सेतु केंद्र से लाभ मिला।

अन्नू विश्वकर्मा ने बताया कि ई-केवाईसी अपडेट नहीं होने के कारण उन्हें विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ लेने में परेशानी हो रही थी। सेवा सेतु केंद्र में आवेदन करने के बाद उनका आवेदन संबंधित विभाग को भेज दिया गया। अब उन्हें आवेदन की स्थिति और अन्य अपडेट मोबाइल पर प्राप्त होंगे, जिससे बार-बार कार्यालय जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी।
उन्होंने कहा कि पहले ऐसे कार्यों में अधिक समय लगता था, लेकिन सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से प्रक्रिया सरल और सुविधाजनक हो गई है। केंद्र के कर्मचारियों ने आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया।
उल्लेखनीय है कि पहले ई-डिस्ट्रिक्ट प्लेटफॉर्म पर केवल 86 सेवाएं उपलब्ध थीं, जबकि सेवा सेतु के माध्यम से अब 441 से अधिक सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। जिले में सभी 8 तहसील कार्यालयों सहित कुल 332 सेवा सेतु केंद्र संचालित हैं, जिससे ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को अपने क्षेत्र में ही शासकीय सेवाओं का लाभ मिल रहा है।





