कबीरधामछत्तीसगढ़

अपने विकास के लिए विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार करने जुटे ग्रामीण

2 अक्टूबर की विशेष ग्राम सभा में गांव के विकास पर व्यापक चर्चा, जल संरक्षण, स्वच्छ भारत, नशा मुक्ति और आजीविका संवर्धन पर बनी कार्ययोजना

अपने विकास के लिए विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार करने जुटे ग्रामीण

IMG 20261004 WA0001

2 अक्टूबर की विशेष ग्राम सभा में गांव के विकास पर व्यापक चर्चा, जल संरक्षण, स्वच्छ भारत, नशा मुक्ति और आजीविका संवर्धन पर बनी कार्ययोजना

 

कवर्धा, सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के वनांचल से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक ग्राम पंचायतों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में विशेष पहल की जा रही है। इसी क्रम में 2 अक्टूबर को आयोजित विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों ने अपने गांव की जरूरतों और विकास की प्राथमिकताओं को लेकर व्यापक चर्चा की।

IMG 20261004 WA0003

ग्राम सभा में 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार करने की प्रक्रिया के संबंध में ग्रामीणों को जानकारी दी गई। विकसित भारत रोजगार के लिए गारंटी और आजीविका मिशन ग्रामीण के तहत योजनाओं के अभिसरण के माध्यम से गांव के विकास की रूपरेखा तैयार करने पर विचार-विमर्श हुआ।

IMG 20261004 WA0002

375 कार्यों की पहचान कर विकास को गति देने पर जोर

ग्राम सभा में जी राम जी योजना के चार आधार स्तंभ—सशक्तिकरण, विकास, अभिसरण और संतृप्ति के माध्यम से विकसित ग्राम पंचायत बनाने पर चर्चा की गई। पंचायत की स्थानीय जरूरतों के अनुसार योजना में सूचीबद्ध 375 कार्यों की पहचान कर रोजगार के अवसर बढ़ाने, स्थायी परिसंपत्तियों का निर्माण करने और स्वरोजगार को बढ़ावा देने की दिशा में आगे बढ़ने का आह्वान किया गया।

 

गांव की जरूरत के अनुसार तैयार होगी विकास योजना : कलेक्टर

 

कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान के दौरान 2 अक्टूबर को आयोजित ग्राम सभाओं में जी राम जी योजना के माध्यम से गांव की जरूरतों और विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।

 

उन्होंने बताया कि गांवों में स्वच्छता बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास करने का निर्णय लिया गया। साथ ही नशा मुक्ति का संकल्प लेकर गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में भी चर्चा हुई।

 

कलेक्टर ने बताया कि विकसित ग्राम पंचायत प्लान तैयार करने के लिए ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं के अभिसरण के माध्यम से मूलभूत विकास की जानकारी दी गई। ग्रामीणों को 125 दिन के रोजगार, प्रतिदिन 300 रुपये मजदूरी भुगतान, स्थायी निर्माण कार्यों से आजीविका के नए स्रोतों का सृजन और निर्माण कार्यों में ऑनलाइन अटेंडेंस सहित पारदर्शी व्यवस्थाओं की जानकारी भी दी गई।

 

स्वच्छता और जनभागीदारी पर भी जोर

 

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि विशेष ग्राम सभा के अवसर पर जिले की सभी ग्राम पंचायतों में स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई की गई। ग्रामीणों की जनभागीदारी से स्वच्छता का संदेश दिया गया।

 

उन्होंने कहा कि जी राम जी योजना के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में दीर्घकालिक विकास की रूपरेखा तैयार की जानी है। इसमें कार्यों का चयन ग्रामीणों की इच्छा और स्थानीय आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर किया जाएगा। इसी उद्देश्य से विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों ने एक साथ बैठकर अपने गांव के विकास की कार्ययोजना पर व्यापक विचार-विमर्श किया।

 

स्थानीय जरूरतों के आधार पर विकास की तैयारी

 

विशेष ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों को अपने गांव की समस्याओं और आवश्यकताओं को सामने रखने का अवसर मिला। जल संरक्षण, स्वच्छता, आजीविका, रोजगार, नशा मुक्ति और स्थायी परिसंपत्तियों के निर्माण जैसे विषयों को ग्राम पंचायत की विकास योजना से जोड़ने पर जोर दिया गया।

 

सेवा संकल्प अभियान के तहत गांव के विकास की योजना में स्थानीय समुदाय की भागीदारी को प्राथमिकता देते हुए ग्राम पंचायतों को दीर्घकालिक और जरूरत आधारित विकास की दिशा में आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

 

रिपोर्ट — खिलेश्वर सिन्हा

KT छत्तीसगढ़ न्यूज

📞 8889540664

KT Chhattisgarh News

खिलेश्वर सिन्हा KT CHHATTISGARH NEWS के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे कवर्धा एवं कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ की स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाते हैं। KT CHHATTISGARH NEWS का उद्देश्य विश्वसनीय, निष्पक्ष और त्वरित समाचार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page