KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियाबोड़लाराजनीतिरायपुरलोहारा

पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, ₹1.04 करोड़ से होंगे विभिन्न विकास कार्य

पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार, ₹1.04 करोड़ से होंगे विभिन्न विकास कार्य

पंडरिया पंडरिया नगर के विभिन्न वार्डों में विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लिए नगरीय प्रशासन विभाग ने ₹1 करोड़ 4 लाख 18 हजार की स्वीकृति प्रदान की है। विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली इस स्वीकृति के बाद नगर के अलग-अलग वार्डों में सड़क, नाली, पुलिया, पेवर ब्लॉक, बाउंड्रीवॉल सहित विभिन्न आवश्यक विकास कार्य कराए जाएंगे।

विधायक भावना बोहरा ने स्वीकृति के लिए पंडरिया नगरवासियों को बधाई देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री अरुण साव का आभार व्यक्त किया।

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया नगर सहित पूरी विधानसभा में विकास कार्य तेज गति से आगे बढ़ रहे हैं। ₹1 करोड़ से अधिक की इस स्वीकृति से नगर की मूलभूत सुविधाएं और अधिक मजबूत होंगी तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी।

उन्होंने कहा कि पंडरिया नगर में बीते वर्षों में कई महत्वपूर्ण विकास कार्यों को गति मिली है। इनमें हरिनाला पुल, पंडरिया बाईपास, 250 सीटर नालंदा परिसर लाइब्रेरी एवं ऑडिटोरियम, मुख्य मार्ग निर्माण, बिसेसरा नाला से हरिनाला तक सड़क, नवीन नगर पालिका भवन, नवीन व्यवहार न्यायालय भवन, व्यावसायिक परिसर, मिनी स्टेडियम और चौक-चौराहों का सौंदर्यीकरण सहित विभिन्न कार्य शामिल हैं।

IMG 20260426 WA0024

विधायक ने कहा कि जनता से निरंतर संवाद कर उनकी आवश्यकताओं को जानना और प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराना उनकी प्राथमिकता है। शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, न्याय व्यवस्था, नगरीय सुविधाओं और अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को लगातार आगे बढ़ाया जा रहा है। उनका संकल्प है कि पंडरिया नगर को सुविधायुक्त एवं विकसित नगर के रूप में नई पहचान मिले।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास की गति तेज हुई है। वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव के मार्गदर्शन में नगरीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है।

भावना बोहरा ने बताया कि पंडरिया विधानसभा में किसानों के लिए सिंचाई और पेयजल से जुड़ी ₹300 करोड़ से अधिक की परियोजनाएं आकार ले रही हैं। वहीं वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में पक्की सड़कों से आवागमन सुगम हुआ है। उन्होंने कहा कि 3,500 से अधिक पीएम आवासों के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को पक्की छत मिली है तथा स्वच्छ पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं का विस्तार अंतिम व्यक्ति तक किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page