कबीरधामछत्तीसगढ़

कवर्धा में नवरात्रि पर मंदिरों के आसपास नहीं लगेंगी अंडा-बिरयानी की दुकानें, नगर पालिका अध्यक्ष की व्यापारियों से चर्चा

व्यापारियों ने निर्णय का किया स्वागत, निर्धारित अस्थायी स्थलों पर ही दुकानें लगाने पर बनी सहमति

कवर्धा में नवरात्रि पर मंदिरों के आसपास नहीं लगेंगी अंडा-बिरयानी की दुकानें, नगर पालिका अध्यक्ष की व्यापारियों से चर्चा

व्यापारियों ने निर्णय का किया स्वागत, निर्धारित अस्थायी स्थलों पर ही दुकानें लगाने पर बनी सहमति

IMG 20261011 WA0003

कवर्धा। क्वांर नवरात्रि पर्व को देखते हुए कवर्धा नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अंडा और बिरयानी का व्यवसाय करने वाले व्यापारियों के साथ बैठक की। बैठक में निर्णय लिया गया कि नवरात्रि के दौरान मंदिरों और दुर्गा पंडालों के आसपास ऐसी दुकानें नहीं लगाई जाएंगी। व्यापारियों ने नगर पालिका द्वारा निर्धारित अस्थायी स्थलों पर ही दुकानें संचालित करने पर सहमति जताई।

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि कवर्धा की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को ध्यान में रखते हुए नवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं को शांतिपूर्ण और भक्तिमय वातावरण उपलब्ध कराना जरूरी है। उन्होंने व्यापारियों से पर्व की गरिमा को ध्यान में रखते हुए सहयोग करने की अपील की।

बैठक में व्यापारियों ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए मंदिर क्षेत्रों के आसपास दुकानें नहीं लगाने तथा निर्धारित स्थानों पर ही व्यवसाय करने का आश्वासन दिया।

इस दौरान पार्षद संजीव कुर्रे, एल्डरमेन राजेन्द्र सलूजा सहित बड़ी संख्या में व्यापारी उपस्थित रहे।

KT CHHATTISGARH NEWS KHILESHWAR SINHA 📞 8889540664

#KawardhaNews #Navratri2026 #कवर्धा #ChhattisgarhNews

KT Chhattisgarh News

खिलेश्वर सिन्हा KT CHHATTISGARH NEWS के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे कवर्धा एवं कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ की स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाते हैं। KT CHHATTISGARH NEWS का उद्देश्य विश्वसनीय, निष्पक्ष और त्वरित समाचार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page