KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़राजनीतिरायपुरलोहारा

79 स्वच्छता दीदियों का सम्मान, स्वच्छता किट का किया वितरण

चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने नगर पालिका कवर्धा में कार्यरत 79 स्वच्छता दीदियों का सम्मान कर उन्हें स्वच्छता किट वितरित किया।

79 स्वच्छता दीदियों का सम्मान, स्वच्छता किट का किया वितरण

कवर्धा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण और विश्वास के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने नगर पालिका कवर्धा में कार्यरत 79 स्वच्छता दीदियों का सम्मान कर उन्हें स्वच्छता किट वितरित किया।

IMG 20260612 WA0009

इस दौरान चंद्रवंशी ने स्वच्छता दीदियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान ने स्वच्छता को जनआंदोलन का रूप दिया है और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

स्वच्छता दीदियों को जूते, मास्क, ग्लव्स, साड़ी, ब्लाउज, पेटीकोट, रेनकोट और एप्रॉन सहित आवश्यक सामग्री प्रदान की गई। कार्यक्रम में नगर पालिका उपाध्यक्ष पवन जायसवाल, सभापति बिहारी राम धुर्वे, पार्षदगण एवं बड़ी संख्या में स्वच्छता दीदियां उपस्थित रहीं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page