लोहारा के बांधाटोला गांव में सेप्टिक टैंक से मिली 20 वर्षीय महिला की लाश
—
लोहारा— बांधाटोला गांव में सेप्टिक टैंक में मिली महिला की लाश

कवर्धा। जिले के सहसपुर लोहारा थाना क्षेत्र के बांधाटोला गांव में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। गांव में एक 20 वर्षीय विवाहित महिला का शव घर के सेप्टिक टैंक से बरामद किया गया है। मृतका की पहचान कामनी निषाद के रूप में की गई है। शव मिलने से ग्रामीणों में सनसनी फैल गई है।

जानकारी के अनुसार, महिला का शव लगभग एक माह पुराना बताया जा रहा है। मृतका के पति भोजराम ने करीब एक महीने पहले उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई थी।
सूचना मिलते ही सहसपुर लोहारा पुलिस मौके पर पहुंची और सेप्टिक टैंक से शव निकालकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है कि यह हत्या, आत्महत्या, या दुर्घटना का मामला है।
Follow Us





