बेमेतराChhattisgarhKawardhaकबीरधामक्राइमछत्तीसगढ़रायपुर

बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया संदेश – सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

बेमेतरा। जिले के कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है।

बेमेतरा कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, ई-मेल से भेजा गया संदेश – सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

IMG 20260309 135622

बेमेतरा। जिले के कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार कोर्ट के आधिकारिक ई-मेल पर एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा धमकी भरा मेल भेजा गया है। मेल में लिखा गया है कि कोर्ट परिसर में साइनाइड गैस और बम लगाए गए हैं तथा 14 बम कोर्ट के अंदर लगाए जाने की बात कही गई है। साथ ही सभी लोगों को तुरंत परिसर खाली करने की चेतावनी दी गई है।

 

IMG 20260309 WA0011

बताया जा रहा है कि यह ई-मेल सोमवार सुबह करीब 3:56 बजे कोर्ट के ई-मेल आईडी पर भेजा गया। मेल भेजने वाले ने खुद को “सौरव – TNRT (TN Retrieval Troops)” नाम से बताया है और कई गंभीर आरोप लगाते हुए धमकी दी है।

धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद प्रशासन और पुलिस विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। सुरक्षा के मद्देनजर कोर्ट परिसर की जांच की जा रही है और सुरक्षा बढ़ा दी गई है। बम स्क्वॉड और पुलिस टीम मामले की जांच में जुट गई है।

फिलहाल प्रशासन द्वारा पूरे मामले की सत्यता की जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ई-मेल कहां से भेजा गया।

KT CHHATTISGARH NEWS इस खबर पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page