KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़बेमेतराबोड़लाराजनीतिरायपुरलोहारा

गधहाभाटा का नाम बदला, अब ‘सोनपुर’ के नाम से होगी नई पहचान: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

राजपत्र की प्रति ग्रामवासियों को सौंपी, 7.5 लाख रुपए के विकास कार्यों की घोषणा

गधहाभाटा का नाम बदला, अब ‘सोनपुर’ के नाम से होगी नई पहचान: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा

कवर्धा, 20 जून 2026। कबीरधाम जिले के ग्राम गधहाभाटा का नाम अब आधिकारिक रूप से बदलकर ‘सोनपुर’ कर दिया गया है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नाम परिवर्तन का राजपत्र प्रकाशित किए जाने के बाद उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने ग्राम पहुंचकर ग्रामवासियों को राजपत्र की प्रति सौंपी और उन्हें बधाई दी।

IMG 20260620 WA0007

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने ग्राम विकास के लिए 7.50 लाख रुपए के विभिन्न कार्यों की घोषणा की। इनमें सामुदायिक भवन मरम्मत के लिए 2.50 लाख रुपए, किचन निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपए, गौठान समतलीकरण के लिए 1 लाख रुपए तथा पचारी निर्माण के लिए 1.50 लाख रुपए शामिल हैं।

IMG 20260620 WA0016

विजय शर्मा ने कहा कि ग्रामवासियों की लंबे समय से गांव का नाम बदलने की मांग थी। स्थानीय जनभावनाओं और सांस्कृतिक पहचान को सम्मान देते हुए शासन ने प्रस्ताव को मंजूरी दी, जिसके बाद राज्यपाल की स्वीकृति एवं राजपत्र प्रकाशन की प्रक्रिया पूरी हुई। उन्होंने कहा कि अब ‘सोनपुर’ नाम सभी सरकारी अभिलेखों और वेब पोर्टलों में दर्ज रहेगा।

IMG 20260620 WA0011

उप मुख्यमंत्री ने ग्रामवासियों से नए नाम को व्यवहार में अपनाने की अपील करते हुए कहा कि गांवों के नाम केवल पहचान नहीं बल्कि इतिहास, संस्कृति और आत्मसम्मान से जुड़े होते हैं। उन्होंने बताया कि जिले के चांडालपुर गांव का नाम भी बदलकर चंदनपुर किया गया है, जिसका राजपत्र प्रकाशन भी हो चुका है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य राम कुमार भट्ट, पूर्व विधायक डॉ. सियाराम साहू, जिला पंचायत उपाध्यक्ष कैलाश चंद्रवंशी, पिपरिया नगर पंचायत अध्यक्ष घुरवा राम साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page