कबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियारायपुर

24 जून को जिलेभर में विशेष ग्राम सभा: आवास प्लस 2.0 सूची का होगा वाचन, नई रोजगार योजना की मिलेगी जानकारी

कवर्धा: 24 जून को जिले की 471 ग्राम पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभा, विकसित भारत जी राम जी और आवास प्लस 2.0 पर होगी चर्चा

24 जून को जिलेभर में विशेष ग्राम सभा: आवास प्लस 2.0 सूची का होगा वाचन, नई रोजगार योजना की मिलेगी जानकारी

कवर्धा: 24 जून को जिले की 471 ग्राम पंचायतों में होगी विशेष ग्राम सभा, विकसित भारत जी राम जी और आवास प्लस 2.0 पर होगी चर्चा

IMG 20260622 WA0008

कवर्धा, 22 जून 2026। कबीरधाम जिले की सभी 471 ग्राम पंचायतों एवं आश्रित ग्रामों में 24 जून को विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाएगा। ग्राम सभा में 1 जुलाई 2026 से लागू होने वाली विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका ग्रामीण (जी राम जी) योजना तथा प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (आवास प्लस 2.0) की स्थायी प्रतीक्षा सूची पर चर्चा की जाएगी।

IMG 20260622 WA0010

कलेक्टर गोपाल वर्मा के निर्देश पर आयोजित इस ग्राम सभा में ग्रामीणों को नई रोजगार योजना के तहत मिलने वाले 125 दिनों के रोजगार, सात दिनों में मजदूरी भुगतान, रोजगार की गारंटी, ग्रामीण अधोसंरचना विकास, जल संरक्षण और आजीविका संवर्धन जैसे विषयों की जानकारी दी जाएगी।

उपसंचालक पंचायत राज तिवारी ने बताया कि ग्राम सभा में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 की स्थायी प्रतीक्षा सूची का वाचन किया जाएगा। जिले में कुल 1 लाख 30 हजार 56 सर्वेक्षित हितग्राहियों के नाम सूची में शामिल हैं। इनमें बोड़ला में 27,970, कवर्धा में 30,616, पंडरिया में 45,073 तथा सहसपुर लोहारा में 26,397 हितग्राही परिवार शामिल हैं।

ग्राम सभा में सूची का सार्वजनिक वाचन कर पात्रता संबंधी आपत्तियां प्राप्त की जाएंगी, जिनका परीक्षण कर अंतिम सूची तैयार की जाएगी। अनुमोदन के बाद सूची को आवास प्लस 2.0 पोर्टल पर अपलोड किया जाएगा, जिससे पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ मिल सके।

इसके अलावा जल संरक्षण, ग्राम संपदा ऐप, स्वच्छता अभियान, टीवी मुक्त भारत अभियान एवं बाल विवाह रोकथाम जैसे विषयों पर भी चर्चा होगी। प्रशासन ने ग्रामीणों से अधिक से अधिक संख्या में ग्राम सभा में शामिल होकर योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने और चयन प्रक्रिया में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की है।

KT Chhattisgarh News

खिलेश्वर सिन्हा KT CHHATTISGARH NEWS के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे कवर्धा एवं कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ की स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाते हैं। KT CHHATTISGARH NEWS का उद्देश्य विश्वसनीय, निष्पक्ष और त्वरित समाचार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page