KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियाबोड़लारायपुरलोहारा

आम महोत्सव-2026: पंडरिया में भाजपा युवा मोर्चा का आयोजन, युवा शक्ति और संगठनात्मक एकजुटता का दिखा उत्साह

आम महोत्सव-2026: पंडरिया में भाजपा युवा मोर्चा का आयोजन, युवा शक्ति और संगठनात्मक एकजुटता का दिखा उत्साह

पंडरिया | 3 जुलाई 2026

पंडरिया विधानसभा में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा “आम महोत्सव-2026” का आयोजन कनक भवन में उत्साहपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और युवाओं ने भाग लिया। भारी बारिश के बावजूद युवाओं का उत्साह देखने लायक रहा।

IMG 20260703 WA0034

महोत्सव के दौरान विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, समूह गतिविधियां और संवाद सत्र आयोजित किए गए, जिनमें प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। साथ ही आम की विभिन्न किस्मों का भी आनंद लिया गया।

IMG 20260703 WA0028

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसके समर्पित कार्यकर्ता और ऊर्जावान युवा हैं। ऐसे आयोजन संगठनात्मक एकजुटता, आपसी संवाद और राष्ट्र निर्माण की भावना को मजबूत करते हैं।

IMG 20260703 WA0026

उन्होंने कहा कि आम भारतीय संस्कृति, कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। साथ ही युवाओं से पर्यावरण संरक्षण, समाज सेवा और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।

 

कार्यक्रम में भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष पीयूष सिंह ठाकुर, जिला पंचायत सदस्य रोशन दुबे सहित भाजपा के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page