KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियाबेमेतराबोड़लामनोरंजनराजनीतिरायपुरलोहारा

कवर्धा पट्टा सर्वे शिविर में उमड़ी भीड़, 213 हितग्राहियों ने कराया पंजीयन; 9 जुलाई से घर-घर होगा सत्यापन

कवर्धा पट्टा सर्वे शिविर में उमड़ी भीड़, 213 हितग्राहियों ने कराया पंजीयन; 9 जुलाई से घर-घर होगा सत्यापन

IMG 20260706 WA0017

कवर्धा। जिला प्रशासन एवं नगर पालिका परिषद कवर्धा द्वारा आवासहीन परिवारों को शासकीय भूमि का निःशुल्क पट्टा उपलब्ध कराने के लिए आयोजित विशेष पट्टा सर्वे शिविर में पहले दिन 213 हितग्राहियों ने पंजीयन कराया। वीर सावरकर भवन और ठाकुर पारा सामुदायिक भवन में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और आवश्यक दस्तावेजों के साथ आवेदन जमा किए।

प्रशासन ने बताया कि 9 जुलाई से गठित सर्वे दल वार्डवार डोर-टू-डोर जाकर दस्तावेजों का सत्यापन करेंगे। यह सर्वे अभियान 10 अगस्त 2026 तक चलेगा, जिसमें पात्र आवासहीन परिवारों की सूची तैयार कर उन्हें “पट्टाधृति अधिकार नियम, 2023” के तहत 30 वर्षों के लिए शासकीय भूमि का निःशुल्क पट्टा प्रदान करने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी।

तीन स्थानों पर लग रहे हैं शिविर

7 एवं 8 जुलाई को वीर सावरकर भवन, पीजी कॉलेज डोम परिसर और ठाकुर पारा सामुदायिक भवन में विशेष शिविर लगाए जा रहे हैं। यहां आवेदन प्राप्त करने, दस्तावेजों की जांच करने और पट्टा सर्वे व नियमितीकरण से संबंधित जानकारी नागरिकों को उपलब्ध कराई जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि सर्वे कार्य पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और समयबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा, ताकि पात्र एवं आवासहीन परिवारों को शासन की योजना का लाभ जल्द से जल्द मिल सके।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page