KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़लोहारा

नकली नोटों के खिलाफ कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

जुलाई 2026 से कलर प्रिंटर से तैयार कर रहे थे नकली नोट, 12.50 लाख रुपये के नकली नोट बरामद

नकली नोटों के खिलाफ कबीरधाम पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार

जुलाई 2026 से कलर प्रिंटर से तैयार कर रहे थे नकली नोट, 12.50 लाख रुपये के नकली नोट बरामद

 

कबीरधाम, 11 अगस्त 2026। थाना बोडला, चौकी पोंडी एवं साइबर थाना कबीरधाम पुलिस ने नकली नोट बनाने और खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और प्रकरण से संबंधित कार्रवाई में कुल 12.50 लाख रुपये के नकली नोट, कलर प्रिंटर/फोटोकॉपी मशीन, मोबाइल फोन और घटना में प्रयुक्त ईवी कार बरामद की है।

IMG 20260811 WA0030

पुलिस के मुताबिक, मामला 3.75 लाख रुपये की उधारी लौटाने के नाम पर नकली नोटों की डिलीवरी से सामने आया। 9 अगस्त को ग्राम पोंडी स्थित शराब भट्टी के पास सतीश कुमार और उसके साथी ने शिकायतकर्ता को काले बैग में रकम दी। नोटों की जांच करने पर संदेह हुआ और बैग में 500-500 रुपये के 4.50 लाख रुपये के नकली नोट पाए गए।

IMG 20260811 WA0033

शिकायत के बाद चौकी पोंडी पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ में आरोपी सतीश कुमार ने रामप्रसाद उर्फ रमऊ और घुरवा राम के साथ मिलकर नकली नोट तैयार करने और खपाने की बात बताई। इसके बाद पुलिस टीम ने दोनों अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

 

किराये के मकान में प्रिंटर से तैयार होते थे नकली नोट

जांच में सामने आया कि आरोपी जुलाई 2026 से नए बस स्टैंड के पास किराये के मकान में कलर प्रिंटर के माध्यम से नकली नोट तैयार कर रहे थे। पुलिस के अनुसार, तैयार नकली नोटों को वास्तविक मुद्रा के रूप में चलाने की योजना के तहत उधारी की रकम वापस करने के नाम पर शिकायतकर्ता को नकली नोट दिए गए थे।

 

आरोपियों से क्या-क्या हुआ बरामद?

सतीश कुमार से — 2 लाख रुपये के नकली नोट

रामप्रसाद उर्फ रमऊ से — 4.50 लाख रुपये के नकली नोट, मोबाइल, प्रिंटर/फोटोकॉपी मशीन और ईवी कार

घुरवा राम से — 1.50 लाख रुपये के नकली नोट

शिकायतकर्ता द्वारा प्रस्तुत — 4.50 लाख रुपये के नकली नोट

कुल — 12.50 लाख रुपये के नकली नोट

प्रकरण में चौकी पोंडी, थाना बोडला में अपराध क्रमांक 101/26 के तहत धारा 179, 318(4) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया है, जिसमें धारा 178, 180 एवं 181 बीएनएस भी जोड़ी गई हैं।

पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि नकली नोट कहां-कहां खपाए गए और इस नेटवर्क में अन्य कौन लोग शामिल हैं। कबीरधाम पुलिस ने आमजन से संदिग्ध नोट अथवा संदिग्ध वित्तीय लेन-देन के प्रति सतर्क रहने और ऐसी जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page