KawardhaChhattisgarhTravelकबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियाबेमेतराभोपालमध्यप्रदेशमनोरंजनराजनीतिरायपुरलोहारा

अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी की कांवड़ पदयात्रा शुरू, 600 से अधिक कांवड़िए हुए शामिल

15 बैगा आदिवासियों ने भी लिया यात्रा में हिस्सा, ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा अमरकंटक

अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किमी की कांवड़ पदयात्रा शुरू, 600 से अधिक कांवड़िए हुए शामिल

15 बैगा आदिवासियों ने भी लिया यात्रा में हिस्सा, ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से गूंजा अमरकंटक

IMG 20260811 WA0000

अमरकंटक। सावन के दूसरे सोमवार को पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मां नर्मदा मंदिर, अमरकंटक में विधिवत पूजा-अर्चना के बाद अमरकंटक से भोरमदेव तक 151 किलोमीटर की कांवड़ पदयात्रा का शुभारंभ किया। इस पावन यात्रा में 600 से अधिक कांवड़ यात्रियों ने सहभागिता की। वहीं विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से अपने मूल धर्म में वापसी करने वाले वनांचल क्षेत्र के 15 बैगा आदिवासी समाज के लोग भी यात्रा में शामिल हुए।

IMG 20260811 WA0002 IMG 20260811 WA0001

मां नर्मदा और भगवान भोलेनाथ की आराधना के साथ शुरू हुई यात्रा के दौरान ‘हर-हर महादेव’ और ‘बोल बम’ के जयघोष से अमरकंटक का वातावरण भक्तिमय हो गया। कांवड़ यात्री उत्साह के साथ अमरकंटक से भोरमदेव की ओर रवाना हुए।

घने जंगलों और दुर्गम रास्तों से होकर आगे बढ़े कांवड़ यात्री

यात्रा का पहला चरण मां नर्मदा मंदिर अमरकंटक से शुरू होकर गणेश मंदिर पहाड़, आमाडोल और खपरा खोल होते हुए लमनी तक निर्धारित किया गया है। घने जंगलों, दुर्गम पगडंडियों और प्राकृतिक सुंदरता के बीच कांवड़ यात्री पूरे उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

 

यह पदयात्रा 10 अगस्त से 16 अगस्त 2026 तक चलेगी। यात्रा के दौरान जलेश्वर महादेव डोंगरिया तथा भोरमदेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा।

 

श्रद्धालुओं की सेवा में जुटीं विधायक भावना बोहरा

कांवड़ यात्रा के शुभारंभ से एक दिन पहले विधायक भावना बोहरा ने अमरकंटक के मेला मैदान में कबीरधाम जिले से पहुंचे कांवड़ यात्रियों से मुलाकात की। उन्होंने श्रद्धालुओं को स्वयं भोजन परोसा और भजन संध्या में भी शामिल हुईं।

 

यात्रा के शुभारंभ अवसर पर कबीरधाम जिले से पहुंचे कांवड़ यात्रियों के साथ पंडरिया विधानसभा के भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख, महिला मोर्चा की पदाधिकारी-कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में शिवभक्त मौजूद रहे।

“यह केवल कांवड़ यात्रा नहीं, बल्कि सेवा और श्रद्धा का संकल्प”

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए केवल कांवड़ यात्रा नहीं, बल्कि मां नर्मदा और भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सेवा-भाव का पवित्र संकल्प है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे तथा प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित करे, इसी मंगलकामना के साथ यह यात्रा की जा रही है।

 

उन्होंने कांवड़ यात्रा को आस्था, तपस्या, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक बताते हुए कहा कि इससे आने वाली पीढ़ियों को सनातन संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और रीति-रिवाजों से जोड़ने की प्रेरणा मिलेगी।

प्रमुख रूप से ये रहे मौजूद

यात्रा के शुभारंभ अवसर पर पत्थलगांव विधायक गोमती साय, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला, बेमेतरा विधायक दीपेश साहू, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अशोक साहू, कबीरधाम जिला भाजपा अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी सहित जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी-कार्यकर्ता, कांवड़ यात्री और बड़ी संख्या में शिवभक्त एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

पुरा विस्तार से जानकारी के लिए देखें विडियो 👇👇

https://youtu.be/5jOiCOQKVuQ

📍 KT CHHATTISGARH NEWS | कवर्धा

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page