KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियाबोड़लारायपुरलोहारा

कबीरधाम जिले को मिली नई कलेक्टर, गोपाल वर्मा बने संयुक्त सचिव

राज्य शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद कबीरधाम जिले की प्रशासनिक कमान तुलिका प्रजापति के हाथों में होगी

कबीरधाम जिले को मिली नई कलेक्टर, गोपाल वर्मा बने संयुक्त सचिव

IMG 20260818 210227

कवर्धा। कबीरधाम जिले के कलेक्टर के रूप में अब भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी तुलिका प्रजापति जिम्मेदारी संभालेंगी। राज्य शासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार, भा.प्र.से. (2016) तुलिका प्रजापति, वर्तमान कलेक्टर जिला-मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त कलेक्टर, जिला-कबीरधाम के पद पर पदस्थ किया गया है।

 

वहीं, कबीरधाम के वर्तमान कलेक्टर गोपाल वर्मा, भा.प्र.से. (2016) को अस्थाई रूप से आगामी आदेश पर्यन्त संयुक्त सचिव, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

image search 1787062359636

राज्य शासन के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद कबीरधाम जिले की प्रशासनिक कमान तुलिका प्रजापति के हाथों में होगी। वहीं गोपाल वर्मा अब वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में संयुक्त सचिव की जिम्मेदारी संभालेंगे।

शासन के आदेश के अनुसार दोनों अधिकारियों की नई पदस्थापना तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक प्रभावी रहेगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page