जिला पंचायत कबीरधाम में इनोवा वाहन किराये पर लेने निविदा आमंत्रित

कवर्धा, 21 अगस्त 2026। जिला पंचायत कबीरधाम में जिला पंचायत अध्यक्ष के दैनिक शासकीय कार्यों, ग्रामीण क्षेत्रों के भ्रमण एवं विभिन्न शासकीय योजनाओं के निरीक्षण के लिए 01 नग इनोवा या समतुल्य अथवा उससे उच्च स्तर का वाहन किराये पर लिया जाना है। इसके लिए जिला पंचायत कार्यालय द्वारा सीलबंद निविदाएं आमंत्रित की गई हैं।
इच्छुक निविदादाता 31 अगस्त 2026 को शाम 5:30 बजे तक सीलबंद लिफाफे में अपनी निविदा जमा कर सकते हैं। प्राप्त निविदाओं को 1 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे जिला पंचायत के सभा कक्ष भवन में समिति द्वारा निविदा जमा करने वाले निविदादाताओं की उपस्थिति में खोला जाएगा।
निविदा से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला पंचायत कबीरधाम के सूचना पटल एवं जिले की आधिकारिक वेबसाइट “kawardha.gov.in”
पर देखी जा सकती है। इच्छुक व्यक्ति निविदा से संबंधित जानकारी जिला पंचायत कार्यालय में उपस्थित होकर भी प्राप्त कर सकते हैं।
नोट: निविदा जमा करने की अंतिम तिथि 31 अगस्त 2026 शाम 5:30 बजे है, जबकि निविदा खोले जाने की तिथि 1 सितंबर 2026 दोपहर 12 बजे निर्धारित की गई है।




