कबीरधामछत्तीसगढ़

इंदौरी नगर को मिली 1.95 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, विधायक भावना बोहरा ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन

भारत माता चौक और मां कर्मा माता चौक का लोकार्पण, मुक्तिधाम, मांगलिक भवन और दुकानों के निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन

इंदौरी नगर को मिली 1.95 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, विधायक भावना बोहरा ने किया लोकार्पण-भूमिपूजन

 

भारत माता चौक और मां कर्मा माता चौक का लोकार्पण, मुक्तिधाम, मांगलिक भवन और दुकानों के निर्माण कार्यों का हुआ भूमिपूजन

IMG 20260925 WA0007

इंदौरी। नगर पंचायत इंदौरी में नागरिक सुविधाओं के विस्तार और अधोसंरचना विकास को नई गति देते हुए पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने कुल 1 करोड़ 95 लाख 94 हजार रुपये के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया।

IMG 20260925 WA0010

इनमें 1 करोड़ 45 लाख 97 हजार रुपये के विकास कार्यों का भूमिपूजन तथा 49 लाख 97 हजार रुपये के कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इन विकास कार्यों से नगर में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के साथ-साथ सौंदर्यीकरण और अधोसंरचना को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।


भारत माता और मां कर्मा माता चौक का लोकार्पण

IMG 20260925 WA0011

कार्यक्रम के दौरान विधायक भावना बोहरा ने भारत माता चौक निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य तथा मां कर्मा माता चौक का लोकार्पण किया।

 

वहीं वार्ड क्रमांक 14 में मुक्तिधाम विकास कार्य, निकाय क्षेत्र में दुकानों का निर्माण, मांगलिक भवन निर्माण एवं मुक्तिधाम उन्नयन कार्य का भूमिपूजन किया गया।

 

विधायक ने इन विकास कार्यों के लिए नगरवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


इंदौरी में विकास कार्यों को लगातार मिल रही गति

प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नगर पंचायत इंदौरी क्षेत्र में अधोसंरचना और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों को लगातार प्राथमिकता दी जा रही है। पिछले वर्षों में नगर पंचायत क्षेत्र के लिए करीब 10 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के साथ अधोसंरचना मद के अंतर्गत 2 करोड़ रुपये की प्राविधिक स्वीकृति भी प्राप्त हुई है।

 

इन कार्यों में सड़क, भवन, चौक, बाजार और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया जा रहा है।

 

‘हर वार्ड और हर परिवार तक पहुंचे विकास का लाभ’

 

विधायक भावना बोहरा ने कहा कि इंदौरी नगर की आवश्यकताओं के अनुरूप मूलभूत सुविधाओं को मजबूत करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है। भारत माता चौक और मां कर्मा माता चौक जैसे कार्य नगर की पहचान को नया स्वरूप देंगे, जबकि मुक्तिधाम, मांगलिक भवन और दुकानों के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा।

 

उन्होंने कहा कि प्रयास है कि विकास का लाभ नगर के प्रत्येक वार्ड और प्रत्येक परिवार तक पहुंचे।

 

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में अधोसंरचना निर्माण और जनहित के कार्यों को गति दी जा रही है।

 

गांवों से लेकर वनांचल क्षेत्रों तक विकास पर जोर

विधायक ने कहा कि पंडरिया विधानसभा के वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों से लेकर गांवों और नगरों तक विकास कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हर गांव को मुख्यधारा से जोड़ने के साथ पक्की सड़क, स्वच्छ पेयजल, बिजली, मूलभूत सुविधाएं और सिंचाई जैसी आवश्यकताओं को पूरा करने की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिली है और आने वाले समय में भी नागरिक सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जाएगी।


कार्यक्रम में भारी संख्या में जनप्रतिनिधि और नगरवासी रहे मौजूद

कार्यक्रम में नगर पंचायत इंदौरी के प्रभारी श्री रोशन दुबे, नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मित्रिन बाई मांडले, उपाध्यक्ष श्री जसवंत साहू, मंडल अध्यक्ष श्री खिलेश्वर साहू, विधायक प्रतिनिधि श्री रामसुख जायसवाल, मंडल महामंत्री श्री मनोज बंजारे सहित भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।


—

 

रिपोर्ट : KHILESHWAR SINHA

KT छत्तीसगढ़ न्यूज

📞 8889540664

KT Chhattisgarh News

खिलेश्वर सिन्हा KT CHHATTISGARH NEWS के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे कवर्धा एवं कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ की स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाते हैं। KT CHHATTISGARH NEWS का उद्देश्य विश्वसनीय, निष्पक्ष और त्वरित समाचार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page