“सैया भये कोतवाल, अब डर काहे का”: मरका धान केंद्र में पानी डालकर बढ़ाया वजन, 110 बोरी का खेल उजागर
कवर्धा | जिले के मरका धान उपार्जन केंद्र में धान खरीदी में बड़ी गड़बड़ी सामने आई है। शिकायत के बाद हुई जांच में पाया गया कि धान की बोरियों में पानी डालकर वजन बढ़ाया गया और रिकॉर्ड में हेरफेर किया गया।
जांच टीम द्वारा 19 फरवरी 2026 को किए गए भौतिक सत्यापन में ऑनलाइन रिकॉर्ड और वास्तविक स्टॉक में अंतर मिला। ऑनलाइन रिकॉर्ड में 31,311 बोरी दर्ज थी, जबकि मौके पर 31,421 बोरी पाई गईं, यानी 110 बोरी का अंतर सामने आया।
जांच के दौरान यह भी खुलासा हुआ कि रात के समय बोरियों में पहले कीटनाशक का छिड़काव किया गया, इसके बाद पाइप के माध्यम से पानी डालकर वजन बढ़ाया गया। कुछ धान खुले में रखने और उचित रख-रखाव नहीं करने के भी प्रमाण मिले हैं।
मामले में संबंधित खरीदी प्रभारी और समिति प्रबंधक की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। प्रशासन ने जिम्मेदारी तय करते हुए प्रोत्साहन राशि काटने, ब्लैकलिस्ट करने और अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की है।
फिलहाल मामले में आगे की जांच जारी है और संबंधित अधिकारियों से जवाब तलब किया गया है।
देखें वीडियो,…





