सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे : चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी

सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर का आयोजन, विभिन्न योजनाओं का लाभ दिलाया
कवर्धा। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत वीर सावरकर भवन में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आम नागरिकों की समस्याओं एवं मांगों को सुना गया और पात्र हितग्राहियों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई।

नगर पालिका परिषद कवर्धा के अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देशित किया कि अपनी समस्या लेकर आने वाले प्रत्येक नागरिक की बात गंभीरता से सुनी जाए तथा पात्र हितग्राहियों को संबंधित शासकीय योजना का लाभ दिलाने के लिए संवेदनशीलता के साथ कार्य किया जाए।

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना जरूरी
कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने का उल्लेख करते हुए चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि प्रधानमंत्री ने अपने सार्वजनिक जीवन का लंबा समय देश और समाज की सेवा में लगाया है।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, आवास, पेयजल, स्वरोजगार, गरीब कल्याण और सामाजिक सुरक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में योजनाओं के माध्यम से पात्र लोगों तक सुविधाएं पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। इन योजनाओं का उद्देश्य तभी पूरा होगा, जब इनका वास्तविक लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।
उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य नागरिकों को शासकीय योजनाओं से जोड़ना और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभावी पहल करना है।
जनता की मांग और शिकायत सुनना पहली जिम्मेदारी
नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान केवल एक शिविर तक सीमित नहीं है, बल्कि नागरिकों की समस्याओं के समाधान और उन्हें शासन की योजनाओं से जोड़ने का निरंतर प्रयास है।
उन्होंने अधिकारियों-कर्मचारियों से कहा कि प्रत्येक मांग और शिकायत को गंभीरता से सुना जाए, आवेदन की स्थिति की जानकारी आवेदक को दी जाए और पात्र नागरिक को योजना का लाभ दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई की जाए।
शिविर में जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, भवन अनुज्ञा, नजूल, प्रधानमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, पीएम स्वनिधि, जलकर एवं संपत्तिकर तथा पेयजल सहित विभिन्न सेवाओं और योजनाओं से संबंधित आवेदन लिए गए।
शिविर में हितग्राहियों को मिला लाभ
जिला प्रशासन एवं नगर पालिका द्वारा आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों के माध्यम से हितग्राहियों को योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ प्रदान किया गया।
– जनपद पंचायत कवर्धा के 5 हितग्राहियों को पेंशन प्रमाण पत्र।
– 25 हितग्राहियों को जॉब कार्ड।
– कृषि विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को स्प्रेयर।
– 10 हितग्राहियों को जैविक खाद।
– मछली पालन विभाग द्वारा 1 हितग्राही को आइस बॉक्स।
– 2 हितग्राहियों को जाल।
– उद्यानिकी विभाग द्वारा 11 हितग्राहियों को सब्जी बीज।
– खाद्य विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को राशन कार्ड।
– नगर पालिका द्वारा 3 हितग्राहियों को जन्म प्रमाण पत्र।
– 2 हितग्राहियों को मृत्यु प्रमाण पत्र।
– राजस्व विभाग की स्वामित्व योजना के तहत 80 हितग्राहियों को पट्टा अधिकार पत्र।
– 10 हितग्राहियों को किसान किताब।
– 5 हितग्राहियों को जाति प्रमाण पत्र।
– 12 हितग्राहियों को निवास प्रमाण पत्र।
– 20 हितग्राहियों को आय प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।
जनप्रतिनिधि और अधिकारी रहे मौजूद
शिविर में नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, जनपद पंचायत कवर्धा अध्यक्ष श्रीमती सुषमा गणपत बघेल, उपाध्यक्ष गणेश तिवारी, नगर पालिका परिषद कवर्धा उपाध्यक्ष पवन जायसवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं पार्षद उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में पंच राम कोसले, दुर्गेश अवस्थी, अजय सिंह ठाकुर, देवकुमार साहू, सुनील साहू, संजीव कुर्रे, योगेश चंद्रवंशी, दीपक सिन्हा, सौखी आहिरवार, एल्डरमेन श्रीमती मधु तिवारी, राजेन्द्र सलूजा एवं संतोष भारती सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
प्रशासन की ओर से अपर कलेक्टर नरेंद्र पैकरा, अनुविभागीय अधिकारी चेतन साहू, तहसीलदार परमेश्वर मंडावी तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
रिपोर्ट — खिलेश्वर सिन्हा
KT छत्तीसगढ़ न्यूज
📞 8889540664





