पंडरिया विधानसभा क्षेत्र में रिटर्निंग वॉल निर्माण में फर्जीवाड़े का आरोप, दोषियों पर कार्रवाई की मांग
कबीरधाम जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत अमली मालगी में लगभग 19.35 लाख रुपये की लागत से बने रिटर्निंग वॉल निर्माण कार्य में भारी अनियमितता और फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने कलेक्टर को शिकायत सौंपकर मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि निर्माण कार्य में मजदूरों की जगह JCB मशीन से खुदाई कराई गई, जबकि रिटर्निंग वॉल की ऊंचाई भी निर्धारित मानक से कम बनाई गई है। साथ ही पुराने रिटर्निंग वॉल के ऊपर ही नई दीवार खड़ी कर दी गई।

ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण स्थल पर बनी पचेरी की गुणवत्ता भी बेहद खराब है और उसमें लगे सरिया अभी से बाहर दिखाई देने लगे हैं। बावजूद इसके कार्य को पूर्ण बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि मामले की शिकायत पूर्व में कार्यक्रम अधिकारी पंडरिया से भी की गई थी, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। मामले को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है और उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।





