कवर्धा: उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दी 4.36 करोड़ की विकास सौगात, सड़क-पुलिया निर्माण का भूमिपूजन
कवर्धा, 21 मई 2026। सहसपुर लोहारा विकासखंड के ग्राम भगवताटोला से भैंसबोड मार्ग तक अब आवागमन और आसान होगा। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने ग्राम बबई में 4.36 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली 2.40 किलोमीटर सड़क एवं पुल-पुलिया निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस सड़क निर्माण से क्षेत्र की कनेक्टिविटी मजबूत होगी और ग्रामीणों को आवागमन में राहत मिलेगी।

इस अवसर पर ईश्वर साहू सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ग्रामीणों के बीच जमीन पर बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और कई विकास कार्यों की घोषणा की।
इन विकास कार्यों की हुई घोषणा
महामाया मंदिर में कक्ष निर्माण – 2 लाख रुपए
भगवताटोला में सामुदायिक भवन – 6.5 लाख रुपए
सामुदायिक शौचालय निर्माण
समतलीकरण कार्य – 2.5 लाख रुपए
बबई में मुरमीकरण – 2 लाख रुपए
भैंसबोड में रंगमंच निर्माण – 4 लाख रुपए
पचरी निर्माण – 3 lakh रुपए
नरोधी में मुरमीकरण – 4 लाख रुपए
सिंगारपुर में सामुदायिक भवन – 6.5 लाख रुपए
धनगांव में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत पक्की सड़क
मरार समाज भवन कक्ष निर्माण – 5 लाख रुपए
महिला स्व सहायता समूह के लिए सोलर आटा चक्की
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार गांवों के विकास, महिला सशक्तिकरण और किसानों के हित में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 1 हजार रुपए की सहायता राशि दी जा रही है और अब तक 27 किस्तों के माध्यम से 27 हजार रुपए खातों में भेजे जा चुके हैं।
वहीं विधायक ईश्वर साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी को छत्तीसगढ़ सरकार पूरा कर रही है। किसानों को बोनस राशि, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी और महिलाओं को महतारी वंदन योजना का लाभ लगातार दिया जा रहा है।





