KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियाबोड़लारायपुर

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 में 50 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 में 50 लाख के विकास कार्यों का भूमिपूजन, ग्रामीण विकास को मिलेगी नई गति

IMG 20260609 WA0007

कवर्धा। जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 11 के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में लगभग 50 लाख रुपये की लागत से स्वीकृत विकास कार्यों का भूमिपूजन किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष रामकुमार भट्ट, जिला पंचायत सभापति डॉ. वीरेन्द्र साहू, जनपद पंचायत अध्यक्ष सुषमा बघेल सहित जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

भूमिपूजन के तहत ग्राम मगरदा में बाउंड्रीवाल एवं रंगमंच, दुल्लापुर में आंगनबाड़ी भवन, भेदली में अटल डिजिटल केंद्र, रंगमंच व सड़क निर्माण तथा कूटकीपारा में अटल डिजिटल केंद्र और नाली निर्माण कार्यों की शुरुआत की गई।

IMG 20260609 WA0006

इस अवसर पर जिला पंचायत सभापति डॉ. वीरेन्द्र साहू ने कहा कि उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से क्षेत्र में लगातार विकास कार्य स्वीकृत हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गांवों के सर्वांगीण विकास और आधारभूत सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दे रही है।

उन्होंने विश्वास जताया कि इन विकास कार्यों के पूर्ण होने से ग्रामीणों को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी और क्षेत्र के विकास को नई गति प्राप्त होगी।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page