KawardhaChhattisgarhFoodsकबीरधामछत्तीसगढ़नौकरीपंडरियाबोड़लारायपुरलोहारा

बिहान की दीदियों को उद्यमी बनाने नई पहल, ब्रेनस्टॉर्मिंग और को-लर्निंग कार्यशाला आयोजित

महिलाओं के लिए पंचायत प्रशिक्षण केंद्र महाराजपुर में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई

बिहान की दीदियों को उद्यमी बनाने नई पहल, ब्रेनस्टॉर्मिंग और को-लर्निंग कार्यशाला आयोजित

IMG 20260609 WA0015

कवर्धा। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के तहत कबीरधाम जिले के 16 क्लस्टर लेवल फेडरेशन (सीएलएफ) की महिलाओं के लिए पंचायत प्रशिक्षण केंद्र महाराजपुर में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को स्थानीय संसाधनों और व्यवहारिक ज्ञान के माध्यम से आत्मनिर्भर एवं उद्यमी बनाना था।

IMG 20260609 WA0013

कार्यक्रम में ब्रेनस्टॉर्मिंग और को-लर्निंग की नवीन पद्धति के जरिए महिलाओं ने अपने-अपने व्यवसायों के अनुभव साझा किए। इस दौरान स्व-सहायता समूहों की प्रगति, आजीविका गतिविधियां, वित्तीय समावेशन, बैंक लिंकेज तथा महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

को-लर्निंग के तहत महिलाओं ने एक-दूसरे के व्यवसायों की जानकारी साझा कर नए अवसरों की पहचान की, जबकि ब्रेनस्टॉर्मिंग के माध्यम से विभिन्न व्यवसायों से जुड़ी समस्याओं के सामूहिक समाधान खोजे गए। इससे महिलाओं को नए उद्यम शुरू करने की प्रेरणा और मार्गदर्शन मिला।

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि प्रशिक्षण में नवाचार का समावेश कर इसे अधिक प्रभावी और रोचक बनाया गया है। उन्होंने समूहों के बीच आपसी व्यापार को बढ़ावा देने और स्थानीय उत्पादों के बेहतर विपणन पर जोर दिया।

कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पीआरपी, एफएलसीआरपी एवं आरबीके को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। अधिकारियों ने कहा कि ऐसे नवाचार ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ाने के साथ उन्हें सामाजिक और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page