कबीरधामBlogChhattisgarhKawardhaछत्तीसगढछत्तीसगढ़पंडरिया

राज्योत्सव में आज छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक अनुराग शर्मा देंगे अपनी प्रस्तुति

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के आमंत्रण पर पहुंचे कबीरधाम — रात 8 बजे से पीजी कॉलेज मैदान में होगा सांगीतिक कार्यक्रम

राज्योत्सव में आज छत्तीसगढ़ के सुप्रसिद्ध गायक अनुराग शर्मा देंगे अपनी प्रस्तुति

IMG 20251103 WA0043

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के आमंत्रण पर पहुंचे कबीरधाम — रात 8 बजे से पीजी कॉलेज मैदान में होगा सांगीतिक कार्यक्रम

 

कवर्धा, 03 नवम्बर 2025। छत्तीसगढ़ राज्योत्सव के अवसर पर आज कबीरधाम जिले में संगीतमय शाम होने जा रही है। उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के विशेष आमंत्रण पर छत्तीसगढ़ के लोकप्रिय गायक अनुराग शर्मा अपनी मधुर आवाज़ में छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत की अनूठी प्रस्तुति देने पहुंच रहे हैं। उनका कार्यक्रम रात 8 बजे से पीजी कॉलेज मैदान, कवर्धा में प्रारंभ होगा।

 

अनुराग शर्मा छत्तीसगढ़ी लोकसंगीत के ऐसे कलाकार हैं जिन्होंने अपनी अद्वितीय गायकी से प्रदेश की संस्कृति को नई पहचान दिलाई है। उनके प्रसिद्ध गीत जैसे — “सूट गा रे भैया”, “छत्तीसगढ़ के मया”, “मोर रानी” और “आवो घर रे भैया” — आज हर घर में गूंजते हैं। उनके गीतों में छत्तीसगढ़ की माटी, लोकसंस्कृति और जनजीवन की सजीव झलक देखने को मिलती है।

 

उनकी मधुर आवाज़ और भावपूर्ण प्रस्तुति सभी आयु वर्ग के श्रोताओं को अपनी ओर आकर्षित करती है। अनुराग शर्मा को छत्तीसगढ़ी संगीत जगत में कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हो चुके हैं, और वे आज प्रदेश के सबसे लोकप्रिय एवं प्रभावशाली लोकगायकों में गिने जाते हैं।

IMG 20251103 WA0040

राज्योत्सव में आज रात उनकी प्रस्तुति से संगीतप्रेमियों में जबरदस्त उत्साह है। कवर्धा के नागरिक बड़ी संख्या में इस संगीतमय कार्यक्रम का आनंद लेने पहुंच रहे हैं।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page