KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़

जिला पंचायत परिवार ने अंबेडकर जयंती पर किया नमन, याद किए बाबा साहेब के विचार

समावेशी विकास और सामाजिक न्याय के संदेश को अपनाने का आह्वान

जिला पंचायत परिवार ने अंबेडकर जयंती पर किया नमन, याद किए बाबा साहेब के विचार

IMG 20260414 WA0010

समावेशी विकास और सामाजिक न्याय के संदेश को अपनाने का आह्वान

कवर्धा (14 अप्रैल 2026): भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पर जिला पंचायत कबीरधाम में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने बाबा साहेब के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू ने कहा कि बाबा साहेब का जीवन समाज उत्थान, शिक्षा और नारी सम्मान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सभी को उनके आदर्शों पर चलने की प्रेरणा दी। वहीं सीईओ अभिषेक अग्रवाल ने कहा कि समावेशी विकास ही बाबा साहेब का सपना था, जिसे साकार करने के लिए प्रशासन और जनप्रतिनिधियों को मिलकर कार्य करना होगा।

जिला पंचायत सदस्य रामकुमार भट्ट ने अपने संबोधन में कहा कि विपरीत परिस्थितियों के बावजूद बाबा साहेब ने शिक्षा के माध्यम से समाज को नई दिशा दी और विश्व के सबसे बड़े लिखित संविधान का निर्माण किया।

कार्यक्रम में पूर्णिमा मनीराम साहू सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस दौरान जिला पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे और संविधान के शिल्पकार को श्रद्धापूर्वक याद किया।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page