📢 उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रयास कबीरधाम में राहत की बड़ी पहल, 872 हितग्राहियों को 97.05 लाख की सहायता

कवर्धा | 24 अप्रैल 2026
कबीरधाम जिले के जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से जिले के 872 जरूरतमंद नागरिकों को कुल 97 लाख 5 हजार रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
इसमें विष्णुदेव साय की स्वीकृति से मुख्यमंत्री स्वेच्छा अनुदान मद के तहत 402 हितग्राहियों को 45.25 लाख रुपए प्रदान किए गए हैं। वहीं उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने अपने स्वेच्छा अनुदान मद से 470 हितग्राहियों के लिए 51.80 लाख रुपए मंजूर किए हैं।
👉 सभी हितग्राहियों को उप मुख्यमंत्री कार्यालय कवर्धा में चेक के माध्यम से सहायता राशि वितरित की जा रही है।
💬 हितग्राहियों ने जताया आभार
सहायता प्राप्त करने वाले लोगों ने सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह राशि उनके लिए कठिन समय में बड़ी राहत लेकर आई है। कई हितग्राहियों ने बताया कि लंबे समय से आर्थिक संकट से जूझ रहे थे, लेकिन अब उन्हें राहत मिली है और वे अपने जरूरी काम पूरे कर पाएंगे।
📌 नई उम्मीद जगी
सरकार की इस पहल से जरूरतमंद परिवारों में नई उम्मीद जगी है और उन्हें यह विश्वास मिला है कि शासन हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ा है।






