सहसपुर लोहारा परिक्षेत्र डड़सेना कलार समाज का चुनाव संपन्न
अमृत सिन्हा बने मनोनीत अध्यक्ष

सहसपुर लोहारा। डड़सेना कलार समाज कबीरधाम के जिला अध्यक्ष रूपेंद्र जायसवाल के मार्गदर्शन में सहसपुर लोहारा परिक्षेत्र डड़सेना कलार समाज का चुनाव पटेल सामाजिक भवन में शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठजन, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से अमृत सिन्हा को सहसपुर लोहारा परिक्षेत्र डड़सेना कलार समाज का मनोनीत अध्यक्ष चुना गया। उनके चयन पर समाजजनों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दीं।

जिला अध्यक्ष रूपेंद्र जायसवाल ने कहा कि समाज की एकता और भाईचारा ही सबसे बड़ी ताकत है। वहीं जिला संरक्षक गुलाब जायसवाल ने समाज को संगठित एवं मजबूत बनाने पर जोर दिया। जिला संरक्षक खेलू जायसवाल ने युवाओं की सक्रिय भागीदारी को समाज की शक्ति बताया।
नवनियुक्त अध्यक्ष अमृत सिन्हा ने समाजजनों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे सभी को साथ लेकर समाजहित में निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे।
कार्यक्रम के अंत में नवचयनित पदाधिकारियों एवं समाज सेवकों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।





