भोरमदेव अभ्यारण्य की पहचान ‘ऑरेंज ओकलीफ’ को दें अपना वोट, जिलेवासियों से जनभागीदारी की अपील
कवर्धा। छत्तीसगढ़ की समृद्ध जैव विविधता का प्रतिनिधित्व करने वाली राजकीय तितली के चयन के लिए प्रदेशभर में जनमत संग्रह आयोजित किया जा रहा है। इस अभियान के तहत प्रदेशवासियों से तीन चयनित तितलियों में से अपनी पसंदीदा तितली को मतदान के माध्यम से चुनने की अपील की गई है।
कबीरधाम जिले का गौरव भोरमदेव अभ्यारण्य अपनी समृद्ध वन संपदा, दुर्लभ वन्यजीवों और जैव विविधता के लिए प्रदेशभर में विशेष पहचान रखता है। अभ्यारण्य में प्राकृतिक रूप से पाई जाने वाली आकर्षक ऑरेंज ओकलीफ (Orange Oakleaf) तितली जिले की प्राकृतिक धरोहर का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी कारण जिलेवासियों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में ऑरेंज ओकलीफ के पक्ष में मतदान कर इसे छत्तीसगढ़ की राजकीय तितली बनाने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
वनमंडलाधिकारी श्री निखिल अग्रवाल ने कहा कि ऑरेंज ओकलीफ केवल एक सुंदर तितली ही नहीं, बल्कि भोरमदेव अभ्यारण्य की समृद्ध जैव विविधता, प्राकृतिक विरासत और पर्यावरणीय महत्व का प्रतीक भी है। उन्होंने जिलेवासियों से जनमत संग्रह में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा इस अभियान को अपने परिवार, मित्रों और सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की अपील की है।
उन्होंने बताया कि जनमत संग्रह में ऑरेंज ओकलीफ, कॉमन बैंडेड पीकॉक और स्पॉट स्वॉर्डटेल तीन तितलियों को शामिल किया गया है। इनमें से किसी एक के पक्ष में मतदान कर प्रदेश की राजकीय तितली के चयन में अपनी भागीदारी निभाई जा सकती है।
वोट करने का लिंक:





