पंडरियाकबीरधामछत्तीसगढ़

दामापुर में खुलेगा नवीन लिंक कोर्ट, पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली स्वीकृति

दामापुर में खुलेगा नवीन लिंक कोर्ट, पंडरिया विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली स्वीकृति

 

कवर्धा। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत दामापुर में लिंक कोर्ट (नवीन उप तहसील) की स्थापना को स्वीकृति मिली है। विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से मिली इस सौगात से दामापुर सहित आसपास के ग्रामीणों को राजस्व एवं प्रशासनिक सेवाएं अपने क्षेत्र के नजदीक ही उपलब्ध होंगी।

 

विधायक भावना बोहरा ने इस स्वीकृति पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा का आभार जताते हुए क्षेत्रवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि लिंक कोर्ट की स्थापना से किसानों, महिलाओं, बुजुर्गों और ग्रामीणों को राजस्व संबंधी कार्यों के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।

 

अब खसरा-खतौनी, नक्शा, नामांतरण, जमीन का बंटवारा, जमाबंदी, लगान, राजस्व वसूली और ऋण मुक्ति प्रमाण पत्र सहित विभिन्न कार्य स्थानीय स्तर पर अधिक सहजता से कराए जा सकेंगे।

 

भावना बोहरा ने कहा कि पंडरिया विधानसभा में पहले पांडातराई और रणवीरपुर में नवीन उप तहसील की स्थापना हो चुकी है। दामापुर में लिंक कोर्ट की स्वीकृति प्रशासन को जनता के और करीब लाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे समय, धन और श्रम की बचत के साथ ग्रामीणों को त्वरित प्रशासनिक सुविधा मिलेगी।

KT Chhattisgarh News

खिलेश्वर सिन्हा KT CHHATTISGARH NEWS के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे कवर्धा एवं कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ की स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाते हैं। KT CHHATTISGARH NEWS का उद्देश्य विश्वसनीय, निष्पक्ष और त्वरित समाचार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page