कबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियाभारतरायपुर

कबीरधाम की 471 ग्राम पंचायतों में लागू होगी “वीबी जी राम जी” योजना, मिलेगा 125 दिनों का रोजगार

1 जुलाई से बदलेगी ग्रामीण विकास की तस्वीर

1 जुलाई से बदलेगी ग्रामीण विकास की तस्वीर

कबीरधाम की 471 ग्राम पंचायतों में लागू होगी “वीबी जी राम जी” योजना, मिलेगा 125 दिनों का रोजगार

IMG 20260513 WA0001

कबीरधाम। केंद्र सरकार द्वारा ग्रामीण विकास और रोजगार को नई दिशा देने के उद्देश्य से “विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (वीबी जी राम जी) अधिनियम 2025” को 1 जुलाई 2026 से पूरे देश में लागू किया जा रहा है। इस नई योजना के तहत कबीरधाम जिले की सभी 471 ग्राम पंचायतों में ग्रामीण परिवारों को अब 125 दिनों तक रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा।

योजना के अंतर्गत जल संरक्षण, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, सड़क, पुल-पुलिया, आंगनबाड़ी भवन, स्कूल निर्माण एवं आजीविका संवर्धन जैसे विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। वर्तमान में चल रहे मनरेगा कार्यों को 15 जून तक पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया है, जिसके बाद नई योजना के तहत विकास कार्य शुरू होंगे।

कलेक्टर श्री गोपाल वर्मा ने बताया कि जिले में योजना लागू करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। मजदूरी भुगतान पूर्व की तरह डीबीटी के माध्यम से सीधे बैंक एवं डाकघर खातों में किया जाएगा। साथ ही समय पर भुगतान नहीं होने पर श्रमिकों को विलंब क्षतिपूर्ति का प्रावधान भी रहेगा।

वहीं जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि वर्तमान मनरेगा जॉब कार्ड नई योजना लागू होने तक मान्य रहेंगे। जिन श्रमिकों के पास जॉब कार्ड नहीं है, वे ग्राम पंचायत स्तर पर आवेदन कर पंजीयन करा सकेंगे।

नई योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के साथ-साथ आधारभूत विकास कार्यों को भी नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

KT Chhattisgarh News

खिलेश्वर सिन्हा KT CHHATTISGARH NEWS के संस्थापक एवं संपादक हैं। वे कवर्धा एवं कबीरधाम सहित छत्तीसगढ़ की स्थानीय, सामाजिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और जनहित से जुड़ी खबरों को प्रमुखता से पाठकों तक पहुंचाते हैं। KT CHHATTISGARH NEWS का उद्देश्य विश्वसनीय, निष्पक्ष और त्वरित समाचार उपलब्ध कराना है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page