KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियाबेमेतरारायपुरलोहारा

मिलकर पानी बचाने का संकल्प, ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता

विशेष ग्राम सभाओं में जल संरक्षण और आजीविका पर जोर, पूरे जिले में हुआ आयोजन

मिलकर पानी बचाने का संकल्प, ग्रामीणों ने दिखाई जागरूकता

IMG 20260425 WA0011
विशेष ग्राम सभाओं में जल संरक्षण और आजीविका पर जोर, पूरे जिले में हुआ आयोजन

कवर्धा | 25 अप्रैल 2026
राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस के अवसर पर कबीरधाम जिले की सभी 471 ग्राम पंचायतों में विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने एकजुट होकर जल संरक्षण और बेहतर आजीविका के लिए संकल्प लिया।
ग्राम सभाओं में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आजीविका जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। “मोर गांव, मोर पानी” महाअभियान के तहत जल संरक्षण को लेकर ग्रामीणों में विशेष जागरूकता देखने को मिली।
ग्रामीणों ने आजीविका डबरी, अमृत सरोवर, सोख्ता गड्ढा निर्माण और नवा तरिया जैसे कार्यों के माध्यम से पानी को संरक्षित करने और रोजगार बढ़ाने का संकल्प लिया। साथ ही जनगणना के महत्व और ऑनलाइन जानकारी भरने की प्रक्रिया के बारे में भी विस्तार से बताया गया।
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि ग्राम सभाओं के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण और आजीविका से जुड़े विषयों पर जागरूक किया गया। लखपति दीदियों ने अपने अनुभव साझा कर अन्य महिलाओं को योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रेरित किया।
इसके अलावा, ग्राम पंचायतों में निर्मित परिसंपत्तियों की एंट्री संपदा ऐप में करने, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने और मनरेगा के माध्यम से रोजगार सृजन पर भी जोर दिया गया।
नवीन तालाबों से मछली पालन और सिंचाई सुविधाओं के लाभों की जानकारी भी ग्रामीणों को दी गई।
गौरतलब है कि हर वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। इसी अवसर पर आयोजित इन ग्राम सभाओं में ग्रामीणों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page