युवा कांग्रेस की हाई परफॉर्मर सूची में कबीरधाम के तुकाराम चंद्रवंशी और आकाश केशरवानी शामिल
📍कवर्धा। भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जारी हाई परफॉर्मर सूची में कबीरधाम जिले के युवा नेता तुकाराम चंद्रवंशी और आकाश केशरवानी को स्थान मिला है। सूची जारी होने के बाद जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह का माहौल है।

कार्यकर्ताओं का कहना है कि दोनों नेताओं ने संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ युवाओं, किसानों, मजदूरों और आमजन के मुद्दों को लगातार प्रमुखता से उठाया है। भाजपा सरकार की नीतियों के खिलाफ सक्रिय भूमिका और जमीनी स्तर पर संगठनात्मक कार्यों के कारण उन्हें यह सम्मान मिला है।

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी सक्रियता और नेतृत्व क्षमता से युवा कांग्रेस को और मजबूती मिलेगी तथा युवाओं की आवाज को प्रभावी मंच मिलेगा। आगामी संगठनात्मक प्रक्रिया में उनके बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद भी जताई गई।
KT Chhattisgarh News




