कबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियाराजनीति

कवर्धा नगरपालिका का बड़ा फैसला, प्रमुख मार्ग होंगे नो होर्डिंग जोन

कवर्धा नगरपालिका का बड़ा फैसला, प्रमुख मार्ग होंगे नो होर्डिंग जोन

कवर्धा शहर में यातायात सुधारने नगर पालिका का बड़ा फैसला

 

प्रमुख मार्ग होंगे नो-वेंडिंग जोन, सड़क घेरकर कारोबार करने वालों पर होगी कार्रवाई

IMG 20260907 WA0012

कवर्धा। शहर में बढ़ते यातायात दबाव और मुख्य मार्गों पर व्यवसायिक गतिविधियों से हो रही परेशानी को देखते हुए नगर पालिका परिषद कवर्धा ने प्रमुख मार्गों को नो-वेंडिंग जोन घोषित करने की स्वीकृति दी है। परिषद की बैठक में निर्णय के बाद सड़क पर यातायात प्रभावित करने वाले चबूतरे, ठेले, गुमटी और अन्य अवरोधों को चिन्हांकित कर हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

 

इन प्रमुख मार्गों पर रहेगा फोकस

नो-वेंडिंग जोन के लिए प्रस्तावित क्षेत्रों में अंबेडकर चौक से सर्किट हाउस होते हुए हनुमंत वाटिका, अंबेडकर चौक से सिग्नल चौक, सिग्नल चौक से ऋषभ देव चौक, सिग्नल चौक से ठाकुर देव चौक, सिग्नल चौक से परशुराम झंडा चौक तथा दंतेश्वरी मंदिर मार्ग से मिनीमाता चौक तक के क्षेत्र शामिल हैं।

 

नगर पालिका के अनुसार इन मार्गों पर दुकानों के सामने चबूतरे, ठेले, गुमटियां और अस्थायी संरचनाओं के कारण सड़क की चौड़ाई प्रभावित हो रही थी। इससे वाहन चालकों के साथ पैदल यात्रियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

 

अध्यक्ष बोले- जनसुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता

नगर पालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी ने कहा कि शहर में बढ़ते यातायात को देखते हुए सड़कों को व्यवस्थित और अतिक्रमणमुक्त रखना जरूरी है। उन्होंने कहा कि सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर ऐसी व्यावसायिक गतिविधियां नहीं होनी चाहिए, जिससे आम लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न हो।

 

नियमों का पालन नहीं करने वालों पर होगी कार्रवाई

मुख्य नगर पालिका अधिकारी नारायण साहू ने बताया कि संबंधित क्षेत्रों का निरीक्षण कर यातायात प्रभावित करने वाले चबूतरे, ठेले, गुमटियां और अन्य व्यवसायिक गतिविधियों को चिन्हांकित किया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार हटाने की कार्रवाई की जाएगी।

 

नगर पालिका के इस फैसले से प्रमुख मार्गों पर यातायात सुगम होने और पैदल यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page