कवर्धा सेवा संकल्प अभियान के तहत स्कूल और आंगनबाड़ी परिसर में चला स्वच्छता अभियान
छुईयापारा में 43 लोगों ने लिया हिस्सा, पौधरोपण कर दिया स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कवर्धा, वनमण्डलाधिकारी कवर्धा के निर्देशन में वनमंडल कवर्धा के वन परिक्षेत्र पंडरिया पूर्व अंतर्गत पंडरीखार सर्किल के ग्राम छुईयापारा में सेवा संकल्प अभियान के तहत स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया।
अभियान के दौरान विद्यालय एवं आंगनबाड़ी परिसर में वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं, छात्र-छात्राओं और ग्रामीणों ने मिलकर साफ-सफाई की। साथ ही पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से परिसर में पौधरोपण भी किया गया।
इस अभियान में कुल 43 लोगों ने भाग लिया, जिनमें 30 छात्र-छात्राएं, वन विभाग के 5 अधिकारी-कर्मचारी और 8 ग्रामीणजन शामिल रहे।
अभियान के माध्यम से लोगों को स्वच्छता अपनाने, सार्वजनिक स्थलों को साफ रखने और पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी निभाने का संदेश दिया गया।
KT CHHATTISGARH NEWS
KHILESHWAR SINHA
📞 8889540664
#KawardhaNews #स्वच्छता_अभियान #सेवा_संकल्प_अभियान #ChhattisgarhNews



