50 पौवा देशी शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, कबीरधाम पुलिस की कार्रवाई
कवर्धा। कबीरधाम पुलिस ने अवैध शराब के परिवहन एवं बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 50 पौवा देशी प्लेन शराब के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से अवैध शराब बरामद कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, थाना पिपरिया को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अवैध रूप से देशी शराब लेकर बिक्री के लिए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस अधीक्षक कबीरधाम धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में टीम गठित कर कॉलेज रोड स्थित पानी टंकी के पास घेराबंदी की गई।
इस दौरान पुलिस को देखकर दो संदिग्ध युवक भागने लगे, जिन्हें पीछा कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक हरे रंग की प्लास्टिक बोरी में रखी 50 पौवा देशी प्लेन मदिरा बरामद हुई।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आशु कुम्भकार (19 वर्ष), निवासी झलमला तथा प्रेम प्रजापति उर्फ प्रेमलाल पाड़े (29 वर्ष), निवासी कुरूद कुटेला, रायपुर के रूप में हुई है।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 164/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि जिले में अवैध शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा तथा अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।





