KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़बोड़लारायपुरलोहारा

निर्माण कार्यों में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई,सीईओ अभिषेक अग्रवाल

निर्माण कार्यों में लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई,सीईओ अभिषेक अग्रवाल

 

कवर्धा, 4 सितंबर 2026। कलेक्टर कबीरधाम श्रीमती तूलिका प्रजापति के निर्देश पर जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक अग्रवाल ने विभिन्न ग्रामीण विकास योजनाओं और निर्माण कार्यों की समीक्षा की। निर्माण कार्यों में देरी और लापरवाही मिलने पर उन्होंने मैदानी कर्मचारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए समय-सीमा में कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।

IMG 20260904 WA0005

समीक्षा बैठक में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण, विकसित भारत जी राम जी योजना और राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन बिहान सहित अन्य योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई।

 

सीईओ ने ग्राम पंचायतों में कचरा कलेक्शन शुरू करने, सेग्रीगेशन शेड का सुधार, प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट और गोबर गैस प्लांट का संचालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन गतिविधियों से ग्रामीणों के लिए आजीविका के नए अवसर तैयार किए जाएं।

IMG 20260904 WA0006

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अपूर्ण आवासों को शीघ्र पूरा कराने और अप्रारंभ आवासों का निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए गए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता खराब पाए जाने या अनियमितता की शिकायत मिलने पर संबंधितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

 

विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका गारंटी मिशन ग्रामीण के तहत स्कूलों में बालिका शौचालय और मुक्तिधाम सह प्रतीक्षालय निर्माण की ग्रामवार समीक्षा की गई। ग्राम पंचायतों में श्रमिकों की मांग के अनुसार रोजगार उपलब्ध कराने तथा जल संरक्षण, आजीविका डबरी और निजी डबरी जैसे हितग्राही मूलक कार्यों को प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए गए।

 

बिहान योजना के तहत अधिक से अधिक समूह की महिलाओं को लखपति दीदी की श्रेणी में आगे बढ़ाने तथा समूहों द्वारा उत्पादित सामग्री के लिए बाजार उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया।

IMG 20260904 WA0004

बैठक में जिला पंचायत एवं जनपद पंचायत के अधिकारी-कर्मचारी सहित ग्रामीण यांत्रिकी सेवा, कार्यक्रम अधिकारी, विकासखंड परियोजना अधिकारी और संबंधित शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page