जिला पंचायत सदस्य डॉ. वीरेन्द्र साहू बने भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता
संगठन में उत्साह, किसानों के हित में निभाएंगे अहम भूमिका
कवर्धा।
भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने संगठन को और मजबूत करते हुए जिला पंचायत सदस्य डॉ. वीरेन्द्र साहू को छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश किसान मोर्चा का प्रदेश प्रवक्ता नियुक्त किया है। इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी की घोषणा के बाद जिले सहित पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है।
डॉ. वीरेन्द्र साहू भाजपा के युवा, कर्मठ और जुझारू नेता के रूप में अपनी अलग पहचान रखते हैं। संगठनात्मक कार्यों में उनकी सक्रियता, अनुभव और निरंतर योगदान को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह अहम दायित्व सौंपा है। माना जा रहा है कि उनकी नियुक्ति से किसान मोर्चा को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी।
संगठनात्मक अनुभव से सशक्त नेतृत्व
डॉ. वीरेन्द्र साहू इससे पूर्व अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में जिला संयोजक एवं प्रदेश कार्यकारी सदस्य के रूप में कार्य कर चुके हैं। इसके अलावा वे
निर्वाचित बैंक प्रतिनिधि
साहू समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष
जिला भाजपा उपाध्यक्ष
जिला भाजपा महामंत्री
भाजयुमो जिलाध्यक्ष
जनपद पंचायत कवर्धा में दो बार उपाध्यक्ष
जैसे कई महत्वपूर्ण पदों पर रहकर संगठन और समाज सेवा में उल्लेखनीय योगदान दे चुके हैं।
शीर्ष नेतृत्व के प्रति जताया आभार
प्रदेश किसान मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर डॉ. वीरेन्द्र साहू ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे नेतृत्व के अनुभव, दूरदर्शिता और मार्गदर्शन में पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर प्रदेश के किसानों के हितों की मजबूती से आवाज उठाएंगे और पूरी निष्ठा व समर्पण के साथ कार्य करेंगे।
किसान मोर्चा को मिलेगी नई मजबूती
डॉ. वीरेन्द्र साहू की इस नियुक्ति से भाजपा किसान मोर्चा को प्रदेश स्तर पर नई मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। पार्टी कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके अनुभव और नेतृत्व से किसानों की समस्याओं को प्रभावी ढंग से सरकार और संगठन तक पहुंचाया जा सकेगा।





