यूनिक कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल में वार्षिक उत्सव धूमधाम से संपन्न


कवर्धा।
यूनिक कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, कवर्धा में आयोजित वार्षिक उत्सव कार्यक्रम हर्षोल्लास, गरिमा और सांस्कृतिक रंगों के बीच भव्य रूप से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक नृत्य, गीत एवं रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित अतिथियों और दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।
देखें विडियो...
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नवभारत के ब्यूरो चीफ मन्नू चंदेल रहे, जबकि अध्यक्षता ज़ी न्यूज़ कवर्धा के ब्यूरो चीफ सतीश तंबोली ने की। विशेष अतिथि के रूप में न्यूज़ 24 कवर्धा के ब्यूरो चीफ प्रदीप गुप्ता, सीजी दैनिक क्लिक एंजेल न्यूज़ के एडिटर-इन-चीफ मो. रियाज़ अत्तारी एवं ईटीवी न्यूज़ कवर्धा के ब्यूरो चीफ मो. महबूब खान की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विद्यालय परिवार की ओर से डायरेक्टर अमजद खान, प्राचार्य पियूष महोबे एवं एडमिनिस्ट्रेटर सारिका पांडे की सक्रिय भूमिका रही। वहीं यूनिक कॉलेज ऑफ आईटी के प्राचार्य अनूप श्रीवास्तव की उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी बढ़ाया।
अतिथियों ने अपने संबोधन में विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक व्यवस्था, अनुशासन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास की सराहना की तथा बच्चों को लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम की सफलता में शिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का सराहनीय योगदान रहा। संपूर्ण आयोजन अनुशासित, भव्य एवं स्मरणीय रहा।






