KawardhaChhattisgarhकबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियाबोड़लालोहारा

पहली ही बारिश में उखड़ी पीएम जनमन सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

पहली ही बारिश में उखड़ी पीएम जनमन सड़क, निर्माण गुणवत्ता पर उठे सवाल

कवर्धा। प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत दलदली से मेन रोड खरिया होते हुए अगरी (बी) तक निर्मित सड़क पहली ही बारिश में गुणवत्ता की कसौटी पर खरा उतरती नजर नहीं आ रही है। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार यह सड़क निर्माण कार्य पूरा होने के लगभग दो माह बाद ही कई स्थानों पर उखड़ने लगी है। सड़क की ऊपरी परत निकलने की तस्वीरें सामने आने के बाद ग्रामीणों में नाराजगी है और निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

IMG 20260708 WA0022

ग्रामीणों का कहना है कि इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को वर्षों तक बेहतर और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिलने की उम्मीद थी। लेकिन पहली ही बारिश में सड़क की परत उखड़ने से लोगों की उम्मीदों को झटका लगा है। कई स्थानों पर सड़क की सतह क्षतिग्रस्त होने के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान सड़क की स्थिति और खराब होने से दुर्घटनाओं की आशंका भी बढ़ गई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निर्माण कार्य के दौरान गुणवत्ता मानकों का सही ढंग से पालन नहीं किया गया। उनका कहना है कि यदि निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप होता, तो सड़क पहली ही बारिश में इस तरह क्षतिग्रस्त नहीं होती। ग्रामीणों ने पूरे मामले की तकनीकी जांच कराने, निर्माण की गुणवत्ता की समीक्षा करने और दोषी पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों ने यह भी मांग की है कि क्षतिग्रस्त सड़क की जल्द से जल्द गुणवत्तापूर्ण मरम्मत कराई जाए, ताकि लोगों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके तथा भविष्य में इस प्रकार की समस्या दोबारा उत्पन्न न हो।

विभाग का पक्ष आना बाकी

फिलहाल इस मामले में संबंधित विभाग या निर्माण एजेंसी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। निष्पक्ष पत्रकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हुए विभाग का पक्ष प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page