लेखा सह एमआईएस सहायक भर्ती: पात्र-अपात्र सूची जारी, 29 अप्रैल तक दावा-आपत्ति का मौका
कवर्धा, 23 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, जिला कबीरधाम अंतर्गत लेखा सह एमआईएस सहायक के संविदा पद पर भर्ती के लिए प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद पात्र एवं अपात्र सूची जारी कर दी गई है।
जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा आवेदनों का नाम, पता, आयु, शैक्षणिक योग्यता एवं अनुभव के आधार पर परीक्षण किया गया। आवश्यक योग्यता, अनुभव या दस्तावेजों की कमी तथा निर्धारित वर्ग से संबंधित न होने के कारण कुछ अभ्यर्थियों को अपात्र घोषित किया गया है।
इस संबंध में यदि किसी अभ्यर्थी को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करनी हो, तो वे 29 अप्रैल 2026 शाम 5:00 बजे तक कार्यालयीन समय में रजिस्टर्ड/स्पीड पोस्ट या व्यक्तिगत रूप से जिला पंचायत कबीरधाम के आवक-जावक शाखा में आवेदन जमा कर सकते हैं।
डाक से विलंब से प्राप्त आवेदनों पर विचार नहीं किया जाएगा। पात्र-अपात्र सूची जिला पंचायत कार्यालय के सूचना पटल एवं आधिकारिक वेबसाइट www.kawardha.gov.in पर देखी जा सकती है।





