लोहाराChhattisgarhKawardhaकबीरधामछत्तीसगढ़पंडरियाबेमेतराबोड़लारायपुर

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने हुई विशेष ग्राम सभा

ग्राम सभा के माध्यम से विकसित भारत जी राम जी योजना पहुंची जन-जन तक

विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने हुई विशेष ग्राम सभा

ग्राम सभा के माध्यम से विकसित भारत जी राम जी योजना पहुंची जन-जन तक

IMG 20260820 WA0021

कवर्धा, 20 अगस्त 2026। कबीरधाम जिले की सभी ग्राम पंचायतों में विकसित भारत जी राम जी योजना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान विकसित भारत जी राम जी अधिनियम 2025 के अंतर्गत जन संवाद 2.0 एवं विकसित भारत ग्राम संकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया।

 

कलेक्टर कबीरधाम श्री गोपाल वर्मा के निर्देशानुसार आयोजित ग्राम सभा में पांच प्रमुख गतिविधियों के माध्यम से ग्रामीणों को योजना की जानकारी दी गई। ग्राम की प्राथमिकता वाले कार्यों के चयन के लिए वोटिंग वॉल के माध्यम से पंचायत प्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने अपनी आवश्यकताओं का चिन्हांकन किया और उन्हें चार्ट पेपर पर प्राथमिकता क्रम में प्रदर्शित किया।

IMG 20260820 WA0023

इस अवसर पर ग्रामीणों ने “125 दिनों का रोजगार मेरा अधिकार” विषय पर शपथ ली। साथ ही विकसित भारत संदेश कार्ड, “जनता पूछे सवाल, पंचायत बताए जवाब” संवाद मंच तथा तिरंगे के साथ विकास संदेश के माध्यम से ग्रामीणों को विकसित भारत के निर्माण में सहभागी बनने के लिए प्रेरित किया गया।

 

इस संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत कबीरधाम श्री अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि विशेष ग्राम सभा आयोजित करने का मुख्य उद्देश्य विकसित भारत जी राम जी योजना को जन-जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी साकार हो सकेगा, जब समाज का प्रत्येक वर्ग इसमें सहभागी बने। गांव की आवश्यकता के अनुसार कार्यों की पहचान, 125 दिनों के रोजगार की उपलब्धता तथा आजीविका से युवाओं और महिलाओं को जोड़ना इस पहल के प्रमुख लक्ष्यों में शामिल है।

 

विशेष ग्राम सभा में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त की। इस दौरान जल संरक्षण, वृक्षारोपण एवं आजीविका संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। ग्रामीणों के विचार, सुझाव एवं शिकायतें भी सुनी गईं तथा उनके यथासंभव समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की गई।

 

उल्लेखनीय है कि ग्राम सभा ग्रामीणों तक एक साथ पहुंचने और उन्हें विकास योजनाओं से जोड़ने का सशक्त माध्यम है। ग्राम स्तर पर जनभागीदारी के माध्यम से योजनाओं की बेहतर समझ विकसित करने के साथ-साथ उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए ग्रामीणों की सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है।

Related Articles

Back to top button

You cannot copy content of this page